फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy rain in central China train drown on waterlogged Zhengzhou city receives 457 mm rainfall

कहर:चीन में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी, 12 लोगों की मौत

Wed, 21 Jul 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 10:40 AM IST
सार

चीन में भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है। देश के कई हिस्सों में बीते तीन दिन से लगातार बारिश से जनजीवन ठप है। बारिश की वजह से अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता हैं। 

विज्ञापन
Heavy rain in central China train drown on waterlogged Zhengzhou city receives 457 mm rainfall
चीन में भारी बारिश

विस्तार

चीन के मध्य हेनान प्रांत में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है। कई निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। बाढ़ की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी लापता हैं। वहीं निचले इलाकों में रह रहे करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक,  हेनान के प्रांतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रांतीय राजधानी झेंगझोऊ में मंगलवार शाम चार से पांच बजे के बीच रिकॉर्ड 201.9 मिलीमीटर बारिश हुई। झेंगझोऊ नगर केंद्र में मंगलवार को 24 घंटे में औसतन 457.5 मिमी बारिश हुई। मौसम संबंधी रिकॉर्ड रखे जाने के बाद से यह एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक बारिश है। 
विज्ञापन


बारिश और बाढ़ से जनजीवन ठप
खबर के अनुसार, कई जगह पानी भर जाने के कारण शहर में यातायात ठप पड़ गया। सड़क और हवाई मार्ग बाधित है। 80 से अधिक बसों की सेवाएं निलंबित करनी पड़ी, 100 से अधिक के मार्ग बदले गए और ‘सबवे’ सेवांए भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। बारिश का पानी शहर की ‘लाइन फाइव’ की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 से ज्यादा उड़ानें रद्द
 पुलिस अधिकारी, दमकल कर्मी और अन्य स्थानीय उप जिला कर्मी मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं। ‘सबवे’ में पानी कम हो रहा है और यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। झेंग्झोऊडोंग रेलवे स्टेशन पर 160 से अधिक ट्रेनें रोकी गईं। झेंगझोऊ के हवाईअड्डे पर शहर आने-जाने वाली 260 उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं, स्थानीय रेलवे अधिकरियों ने भी कुछ ट्रेनों को रोक दिया है या उनके समय में परिवर्तन किया है।


भारी बारिश की आशंका
आंधी तूफान से प्रभावित शहर में कुछ स्थानों पर बिजली और पेयजल सेवाएं भी बंद हैं। हेनान प्रांतीय और झेंगझोऊ नगरपालिका मौसम विज्ञान ब्यूरो ने मौसम संबंधी आपदाओं के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया का स्तर बढ़ाकर एक कर दिया है। हेनान में बुधवार रात तक भारी बारिश होती रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed