{"_id":"66c8cbc8883fcbaad305c2e4","slug":"heavy-monsoon-rains-caused-havoc-in-bangladesh-millions-of-people-affected-by-the-floods-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: हिंसा और राजनीतिक स्थिरता के बाद अब बाढ़ से जूझ रहा बांग्लादेश, 15 लोगों की मौत, 40 लाख प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: हिंसा और राजनीतिक स्थिरता के बाद अब बाढ़ से जूझ रहा बांग्लादेश, 15 लोगों की मौत, 40 लाख प्रभावित
Fri, 23 Aug 2024 11:20 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:20 PM IST
सार
Bangladesh: हाल ही हिंसा और राजनीतिक स्थिरता के बाद बांग्लादेश में बाढ़ से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। देश में मानसून की भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
मानसून की भारी बारिश से बांग्लादेश के डेल्टाई इलाकों और भारत के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। इस कारण बांग्लादेश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जो राजनीतिक परिवर्तन के बाद नवगठित अंतरिम सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही कई नदियां
बांग्लादेश में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, खासकर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में, इस वजह से कई शहरों और कस्बों के अलावा सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। इससे बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है और संचार लाइन बाधित हो गई हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के मुताबिक, आपदा प्रबंधन मंत्रालय में सचिव कमर-उल-हसन ने कहा, बांग्लादेश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 11 जिलों के 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हसन ने संवाददाताओं को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना, नौसेना, तट रक्षक, बॉडर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी), अग्निशमन कर्मी, पुलिस और छात्रों की तरफ से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
12 से ज्यादा क्षेत्रों में भारी बारिश से हाल बेहाल
एक अन्य अखबार के मुताबिक, इन क्षेत्रों में एक 12 से अधिक स्थानों पर 60 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। कॉक्स बाजार में 151 मिमी और गोपालगंज में 62 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मानसून के कारण अगले तीन दिन में देश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका जताई है।
मूसलाधार बारिश से बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति
बांग्लादेश में 200 से ज्यादा नदियां बहती हैं, जिनमें से 54 नदियां भारत से होकर गुजरती हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बाढ़ की मौजूदा स्थिति बनी है। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि मूसलाधार बारिश के अलावा, उफनती नदियां, अल नीनो और जलवायु परिवर्तन की घटनाएं देश में व्यापक बाढ़ के लिए जिम्मेदार कारक हैं।
वहीं आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम ढाका स्थित अपने नियंत्रण कक्ष से बाढ़ की स्थिति और राहत गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, स्थिति विचित्र हो गई थी, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि या तो उपलब्ध नहीं थे या अपनी राजनीतिक संबद्धता के कारण भाग गए है।
मोहम्मद यूनुस ने सलाहकार परिषद के साथ की बैठक
वहीं अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालने वाले मोहम्मद यूनुस ने बृहस्पतिवार को अपनी सलाहकार परिषद (कैबिनेट के समकक्ष) की बैठक की अध्यक्षता की और सदस्यों से बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने को कहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन