फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heatwave havoc in France Public alcohol consumption banned outdoor play prohibited and army placed on alert

फ्रांस में गर्मी का कहर: सार्वजनिक जगह पर शराब पीना प्रतिबंधित, बाहर खेलने पर रोक, सेना को भी किया अलर्ट

Sun, 21 Jun 2026 11:41 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, वर्ल्ड डेस्क, पेरिस
पीटीआई, वर्ल्ड डेस्क, पेरिस Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
Heatwave havoc in France Public alcohol consumption banned outdoor play prohibited and army placed on alert
फ्रांस में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : ANI

यूरोप के कुछ हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से निपटने के लिए फ्रांस ने इमरजेंसी सेवाओं और सेना को जंगल की आग (वाइल्डफायर) के खतरे को लेकर अलर्ट पर रख रहा है, साथ ही सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर रोक लगा रहा है और कुछ आउटडोर स्पोर्ट्स इवेंट्स रद्द कर रहा है।

विज्ञापन


रेड अलर्ट के दायरे में एक-तिहाई फ्रांस
रविवार को फ्रांस का लगभग एक-तिहाई हिस्सा राष्ट्रीय मौसम सेवा के 'हीट रेड अलर्ट' के दायरे में है और पूरे देश में तापमान बहुत अधिक है। कुछ इलाकों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि इस देश में एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल बहुत अधिक नहीं होता है। सोमवार को और भी ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


गर्मी से राहत के लिए मिस्टिंग स्टेशन तैनात
जोखिम कम करने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय अधिकारियों ने कई उपाय किए हैं, जिनमें भीड़ को ठंडा रखने के लिए एफिल टॉवर और पेरिस की अन्य जगहों पर 'मिस्टिंग स्टेशन' (ठंडी फुहार छोड़ने वाली मशीनें) लगाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


'चार साल में 2 लाख से ज्यादा मौतें'
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप कार्यालय ने इस महीने कहा कि पिछले चार वर्षों में यूरोप में गर्मी से जुड़ी वजहों से 2,00,000 से अधिक लोगों की मौत हुई, और इनमें से ज्यादातर मौतों को रोका जा सकता था। इस गर्मी में औसत से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है, जिससे 'हीट एग्जॉशन' (गर्मी से अत्यधिक थकान) और जानलेवा 'हीट स्ट्रोक' (लू लगना) हो सकता है।

देशों को हीट प्लान लागू करने की सलाह
WHO के यूरोप कार्यालय ने देशों और संस्थाओं से 'हीट प्लान' लागू करने को कहा है, जैसे कूलिंग सेंटर खोलना या काम के बीच ब्रेक देना अथवा फ्लेक्सिबल शिफ्ट शुरू करना, ताकि कर्मचारी दोपहर की तेज धूप से बच सकें।

म्यूजिक डे समारोह बना प्रशासन की चिंता
रविवार को फ्रांस में होने वाला सालाना 'म्यूजिक डे' अधिकारियों के लिए खास चिंता का विषय है। गर्मियों में सबसे लंबे दिन (समर सॉल्स्टिस) के मौके पर होने वाले इस देशव्यापी जश्न में गांवों के चौराहों, रेव वेन्यू और पेरिस के क्लबों में हजारों कॉन्सर्ट होते हैं, जिससे लोग एक साथ आते हैं और बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं।

शराब पर नियंत्रण के आदेश जारी
सरकार ने म्यूजिक डे कार्यक्रमों के आयोजकों को शराब के इस्तेमाल को सीमित करने का आदेश दिया, ताकि 'इमरजेंसी सेवाओं पर दबाव कम रहे और मेडिकल स्टाफ सबसे कमजोर लोगों की देखभाल पर ध्यान दे सके।'

बेघर और बुजुर्गों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती
अधिकारियों को खास तौर पर उन लोगों की चिंता है जो चिलचिलाती गर्मी में सड़कों पर रहते हैं, और नर्सिंग होम में रहने वाले या अपने घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की भी। वर्ष 2003 में पड़ी भीषण गर्मी में लगभग 15,000 बुजुर्गों की मौत हो गई थी, जो फ्रांस के लिए एक बड़ा सबक साबित हुई थी।

जंगल की आग और परमाणु संयंत्रों पर विशेष निगरानी
सरकार ने शनिवार को जंगल की आग से निपटने की तैयारी को और मजबूत करने की घोषणा की तथा फ्रांस के कई परमाणु रिएक्टरों तक पानी की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया।

स्कूल बंद करना अंतिम विकल्प
सरकार ने कहा कि स्कूलों को बंद करने का फैसला अंतिम विकल्प के तौर पर लिया जाएगा। हालांकि दोपहर में होने वाली साल के अंत की परीक्षाओं को अगली सुबह तक टाला जा सकता है या उनका समय बदला जा सकता है।


ये भी पढ़ें:  डेलावेयर के गवर्नर मैथ्यू ने योग की भारतीय विरासत को दी मान्यता, जारी किया ऐतिहासिक घोषणापत्र

भविष्य की हीटवेव से निपटने की तैयारी शुरू
प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने शनिवार को गर्मी के संकट पर सरकार की एक बैठक बुलाई और रविवार को एक और बैठक करने की योजना बनाई है। यह कदम राष्ट्रीय मौसम सेवा द्वारा गर्मी के 'व्यापक, लंबे समय तक चलने वाले और तीव्र' दौर की चेतावनी के बाद उठाया गया है। लेकोर्नू ने सरकारी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे भविष्य में हीटवेव (लू) का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए फ्रांस को तैयार करने की योजना बनाएं, जिसमें 'ज़रूरत पड़ने पर एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल' भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed