फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heatwave and heavy rain alert in China

China News: चीन में हीटवेव और भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को घर से बाहर कम जाने की सलाह

Fri, 29 Jul 2022 03:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 03:00 AM IST
सार

China News: मौसम विभाग ने झेजियांग, जियांग्शी व झिंजियांग के कुछ हिस्सों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की आशंका जताते हुए लोगों को काम के घंटे कम करने और बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Heatwave and heavy rain alert in China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

चीन में एक तरफ देश के दक्षिणी हिस्से में हीटवेव (china heatwave) का प्रकोप जारी है वहीं कई अहम जगहों पर भारी बाढ़ (floods) और बारिश का कहर जारी है। इसे देख चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों और झिंजियांग तथा भीतरी मंगोलिया के कुछ हिस्सों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की संभावना जताई है वहीं बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक इनर मंगोलिया, हेइलोंगजियांग, जिलिन, लियाओनिंग व शेडोंग के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


चीन ने भीषण गर्मी वाले क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट और तेज बारिश वाले क्षेत्रों में ब्लू अलर्ट को आगे के लिए विस्तारित किया है। मौसम विभाग ने झेजियांग, जियांग्शी व झिंजियांग के कुछ हिस्सों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की आशंका जताते हुए लोगों को काम के घंटे कम करने और बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। जबकि अनहुई, जिआंगसु, हुबेई, हुनान और गुइझोउ प्रांतों में 180 मिमी तक भारी बारिश के आसार हैं। इनमें से कई क्षेत्रों में 28 मई से कई बार मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed