फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harry Harris cut his mustache and then his video gone viral on social media

गजब है... एक राजदूत की मूंछ से अमेरिका-दक्षिण कोरिया में बढ़ा तनाव!

Tue, 28 Jul 2020 03:22 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 28 Jul 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Harry Harris cut his mustache and then his video gone viral on social media
अमेरिकी राजदूत हैरी हेरिस मूंछ कटवाने के बाद - फोटो : social media

मूंछें हो तो नत्थूलाल जी जैसी। बॉलीवुड का यह एक बड़ा चर्चित संवाद है। पर क्या किसी राजदूत की मूंछें दो देशों के सैन्य संबंधों को बिगाड़ सकती हैं। सुनने में यह आश्चर्यजनक है, पर ये मूछें अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव का कारण बन गईं। अब विवाद को शांत करने के लिए अमेरिकी राजदूत को अपनी मूंछ कुर्बान करनी पड़ी हैं।

विज्ञापन

 
ये मामला दक्षिण कोरिया का है। क्लीनशेव करा लेने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मूंछों को लेकर विवाद थम जाएगा। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संबंध तल्ख हैं। जनवरी में कोरियाई प्रायद्वीप में जारी तनाव के बीच राजधानी सियोल में तैनात अमेरिकी राजदूत हैरिस की मूछों का मुद्दा राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना के एडमिरल रह चुके हैरिस पर यह आरोप थे कि उन्होंने एक खास अंदाज में मूछें रखकर मेजबानों का अपमान किया है। दरअसल, हैरिस की मूछों का अंदाज औपनिवेशिक दौर में सभी आठों जापानी गवर्नर जनरल की मूछों जैसा था। दरअसल, साल 1910 से 1945 तक कोरियाई प्रायद्वीप पर जापान का शासन रहा है। उस वक्त वहां आठ गवर्नर जनरल तैनात थे। तब से जापान को लेकर आज भी दक्षिण कोरिया में बेहद गुस्सा है। उस दौर के जनरल जैसी मूछें कोरिया को पसंद नहीं आईं।


क्लीनशेव का वीडियो अपलोड कर बोले- मास्क पहनने में दिक्कत आ रही थी
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच विवाद के केंद्र में हैरिस रहे। यहां तक कि उनकी मूछें भी बहस के केंद्र में आ गई थीं। पिछले सप्ताह हैरिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्हें एक पारंपरिक कोरियाई सैलून में क्लीनशेव होते हुए देखा जा सकता है। हालांकि हैरिस ने कहा है कि सियोल की गर्मियों में कोरोना महामारी की वजह से मास्क पहनने में समस्या आ रही थी, इसलिए उन्होंने क्लीनशेव कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed