फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harassment of Elon Musk: worlds second richest accused the US agency, know what is the matter

एलन मस्क: दुनिया के दूसरे बड़े रईस ने अमेरिकी एजेंसी पर लगाया यह आरोप, जानिए क्या है मामला

Sat, 19 Feb 2022 08:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 19 Feb 2022 08:20 AM IST
सार

अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा लंबे समय से की जा रही जांच को मस्क ने अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार पर अंकुश जैसा बताया है। 

विज्ञापन
Harassment of Elon Musk: worlds second richest accused the US agency, know what is the matter
Tesla CEO Elon Musk - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया के दूसरे नंबर के रईस व अमेरिकी कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क को भी क्या कोई प्रताड़ित कर सकता है? बकौल मस्क हां, ऐसा हो रहा है। उन्होंने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) पर आरोप लगाया कि उन्हें अंतहीन और अविश्वसनीय जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन


एसईसी द्वारा लंबे समय से की जा रही जांच को मस्क ने अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार पर अंकुश जैसा बताया है। मस्क व टेस्ला के वकील एलेक्स स्पिरो ने यह आरोप लगाते हुए मैनहट्टन के जिला जज को पत्र लिखा है। स्पिरो ने 2018 में टेस्ला की एक डील को लेकर एसईसी से समझौते में मस्क की कंपनी का नेतृत्व किया था। यह विवाद मूल रूप से एलन मस्क के एक ट्वीट से पैदा हुआ था।  यह ट्वीट टेस्ला द्वारा अहम खरीदी से जुड़ा था। 
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार के आलोचक हैं मस्क
स्पिरो ने पत्र में आरोप लगाया कि अमेरिकी एजेंसियां लगातार जांच करते हुए जानबूझकर मस्क को निशाना बना रही हैं, क्योंकि वह मुखर व सरकार के आलोचक हैं। वकील ने यह भी कहा कि एसईएस के प्रयास मस्क की आवाज दबाने के लिए किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील का यह पत्र टेस्ला द्वारा किए गए इस खुलासे के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है कि कि एसईसी ने नवंबर 2021 में उसे एक आदेश जारी किया था। यह आदेश 2018 के करार को लागू करने के बारे में था। 


दरअसल मस्क ने 2018 में ट्वीट किया था कि वह टेस्ला के शेयर 420 डॉलर प्रति शेयर के मान से वापस खरीद सकते हैं और इस लेनदेन के लिए पैसा सुरक्षित रख लिया गया है, लेकिन हकीकत इससे उलट थी। खरीदी जल्द नहीं होने वाली थी। इस पर एसईसी ने आरोप लगाया था कि मस्क जानते थे कि यह बड़ा लेनदेन अनिश्चित है और यह कई जोखिम से जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed