भारतीय छात्र के प्रोजेक्ट से खुश होकर बोले पुतिन- आप जैसे छात्र रूस आएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी को बर्बाद होने से रोकने के लिए ओडिशा के छात्र ने एक मशीन बनाई है जिसके लिए उसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तारीफ मिली है। छात्र का नाम पी बिस्वनाथ पात्रा है। बिस्वनाथ ने डीप टेक्नोलॉजी एजुकेशन प्रोग्राम और नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) कार्यक्रम में अपने 'वॉटर डिस्पेंसर' का प्रदर्शन किया।
यह कार्यक्रम रूस के सोची शहर में रूसी संस्थान सीरियस ने 28 नवंबर से आठ दिसंबर तक आयोजित किया था। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुतिन खुद एक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बिस्वनाथ को उनके इस 'वॉटर डिस्पेंसर' के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर उस वीडियो को भी पोस्ट किया, जिसमें पुतिन बिस्वनाथ के प्रोजेक्ट की तारीफ करते दिख रहे हैं।
Congratulate Class IX student of Berhampur, P.Biswanath Patra for being a part of Deep Technology Education Program in Sochi, Russia with his innovative water dispenser. His innovation to solve water crisis has been appreciated by Russian President Vladimir Putin. Best Wishes. pic.twitter.com/XldnIEPiEa
विज्ञापन विज्ञापन— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) December 10, 2019
हम चाहते हैं आपके जैसे भारतीय यहां आए- पुतिन
वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह पुतिन बिस्वनाथ के कार्य से प्रभावित है। वह उसके कार्य से प्रभावित होकर कहते हैं कि हम चाहते हैं कि आपके जैसे अन्य बच्चे भी भारत से यहां आकर कार्यक्रमों में शामिल हो। उन्होंने कहते हुए देखा जा सकता है कि आप जैसे बच्चों का यहां आना शानदार होगा। आखिर में पुतिन सभी बच्चों से पूछते हैं कि क्या बच्चों को सोची में अच्छा लगा? जिसके जवाब में सभी छात्र खुशी का इजहार कर रहे हैं।
नल से बर्बाद होने वाले पानी को बचाने की व्यवस्था
बिस्वनाथ 25 छात्रों में से हैं, जिनका प्रोजेक्ट सोची में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया। केंद्रीय विद्यालय के छात्र बिस्वनाथ, ओडिशा से एकमात्र छात्र हैं, जिन्हें इस प्रोग्राम में रूस जाने का मौका मिला। बिस्वनाथ के छात्र ने बताया कि वे पिछले करीब एक वर्ष से स्मार्ट वॉटर डिस्पेंसर बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे।
उनके इस डिस्पेंसर की खासियत यह है कि पानी निकलने के बाद जो पानी बर्बाद होता है, उसे भी फिल्टर करने की व्यवस्था है। इसे पानी एटीएम कह सकते हैं। एक स्मार्ट वॉटर डिस्पेंसर 5000 से लेकर 7000 रुपये तक कीमत का होगा।