फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hantavirus : china repotrted one death, lot of search on social media, created furore

अब आ गया हंता वायरस, चीन में एक की मौत, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा सर्च

Tue, 24 Mar 2020 04:13 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग Published by: योगेश साहू Updated Tue, 24 Mar 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Hantavirus : china repotrted one death, lot of search on social media, created furore
हंता वायरस - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस के बाद हंता वायरस से मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए वायरस की वजह से चीन में एक शख्स की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वायरस के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पहले से ही हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में खबर आ रही है कि चीन के यूनान प्रांत में एक शख्स को सोमवार को हंता वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स काम करने के लिए बस शाडोंग प्रांत जा रहा था। बस में उसके साथ सवार अन्य 32 लोगों की भी जांच की गई है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबर टाइम्स के हवाले से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।



नए वायरस के डर से लोग इसके भी महामारी बनने से पहले रोकथाम के प्रयासों की बात कह रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यदि लोग चीन में जानवरों को खाना बंद नहीं करेंगे तो ऐसे वायरस हमेशा इंसानी जान के लिए खतरा बनते रहेंगे। 

हंता वायरस आखिर है क्या

कोरोना वायरस की तरह हंता वायरस घातक नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोरोना की तरह हवा यानि सांस के जरिए नहीं फैलता है। इसके साथ ही यह चूहे या फिर गिलहरी के संपर्क में आने वाले इंसान को संक्रमित करता है।

सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक चूहों के कारण हंता वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। अगर कोई स्वस्थ्य व्यक्ति भी हंता वायरस के संपर्क में आता है तो उसके भी संक्रमित होने का खतरा रहता है।

हालांकि हंता वायरस एक शख्स से दूसरे में नहीं जाता, लेकिन यदि कोई व्यक्ति चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा रहता है।

इससे संक्रमित शख्स को बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द, उल्टी, डायरिया हो सकता है। इस तरह के लक्षण वाले संक्रमित शख्स के इलाज में देरी होने पर फेफड़ों में पानी भर जाता है, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

क्या वाकई जानलेवा है हंता वायरस?

हंता वायरस जानलेवा है। सीडीसी के मुताबिक इससे संक्रमित 38 फीसदी मरीजों की मौत हो जाती है। चीन में हंता वायरस का यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पहले से ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस अपना प्रकोप दिखा रहा है।

कोरोना को संयुक्त राष्ट्र पहले ही वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है। कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में 3 लाख 82 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस 196 देशों में फैल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed