फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas taking lives of Gaza children for money claims Hassan Yousef son Mosab Hassan Yousef

Gaza War: 'पैसों के लिए हमास ही ले रहा बच्चों की जान', आतंकी संगठन के संस्थापक के बेटे का विस्फोटक खुलासा

Thu, 02 Nov 2023 05:13 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 02 Nov 2023 05:13 AM IST
विज्ञापन
Hamas taking lives of Gaza children for money claims Hassan Yousef son Mosab Hassan Yousef
Mosab Hassan Yousef - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकी संगठन हमास के संस्थापक शेख हसन यूसुफ के बेटे मोसाब हसन यूसुफ ने विस्फोटक खुलासा करते हुए कहा है कि हमास ही फलस्तीनी बच्चों के खून का प्यासा है। एक ब्रिटिश पत्रकार को दिए साक्षत्कार में मोसाब ने कहा कि हमास पैसों के लिए बच्चों की जान लेता है।

विज्ञापन


इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक्स पर मोसाब की एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें वह कहते हैं कि हमास की सत्ता की लालसा और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए लंबे समय से गाजा के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। हमास की वजह से ही उन्हें इस्राइली घेराबंदी, हिंसा और युद्ध सहना पड़ रहा है। हमास के लिए युद्ध एक खेल की तरह है। हमास को जब भी पैसे की जरूरत होती है, वह युद्ध शुरू कर देता है।
विज्ञापन


पिछले महीने गाजा के एक अस्पताल में हुए विस्फोट के बाद यूसुफ ने कहा था कि हमास के ही मिसफायर ने अस्पताल में मौजूद सैकड़ों लोगों की जान ली थी। मोसाब कहते हैं कि हमले का दोष इस्राइल पर थोप दिया गया था। इस्राइली सेना एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के लिए जवाबदेह है, वह ऐसा नहीं कर सकती। जबकि, हमास पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं। दो मिनट के इस वीडियो के आखिर में मोसाब कहते हैं कि दुर्भाग्य से, हमास ने अब इस्राइल और दुनिया के सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। अब हमास को मिटाना ही विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed