फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas says it will release 6 living Israeli hostages on Saturday, reports

Israel-Hamas Ceasefire: 'शनिवार को रिहा होंगे इस्राइल के छह और इस्राइली बंधक', हमास नेता ने जारी किया बयान

Tue, 18 Feb 2025 07:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Feb 2025 07:13 PM IST
सार

Israel-Hamas Ceasefire: गाजा पट्टी के चरमपंथी समूह हमास ने घोषणा की है कि वह युद्धविराम के पहले चरण में शनिवार को इस्राइल के अंतिम छह जीवित बंधकों को रिहा करेगा। इससे पहले समूह चार शवों को भी लौटाएगा। 

विज्ञापन
Hamas says it will release 6 living Israeli hostages on Saturday, reports
इस्राइल-हमास संघर्ष के बाद गाजा का हाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हमास के एक नेता ने कहा कि चरमपंथी समूह शनिवार छह जीवित इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा। इससे पहले गुरुवार को चार बंधकों के शवों को लौटाया जाएगा, जिन 'बिबास परिवार' के शव भी होंगे। बिबास परिवार इस्राइल के लिए युद्ध में दुख और तकलीफ का प्रतीक बना है। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अक्तूबर 2023 में बिबास परिवार को बनाया गया था बंधक
शिरी बिबास और उनके दोनों बेटे अरियल और कफीर को सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद बंधक बना लिया गया था। इनका हाल भी बाकी बंधकों की तरह था। ये भी उनकी तरह असहाय महसूस कर रहे थे। इस्राइल इसको लेकर चिंतित है कि उनके साथ क्या हो रहा है। उसने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि वह जीवित हैं या नहीं। 
विज्ञापन


हमास नेता प्री-रिकॉर्डेड बयान में की घोषणा
हमास नेता खलील अल-हया ने मंगलवार को प्री-रिकॉर्डेड बयान में इस फैसले की घोषणा की। अल-हया ने कहा कि बिबास परिवार के शव भी उनमें शामिल हैं, जिन्हें गुरुवार को वापस किया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधकों की रिहाई की योजना क्यों हुआ बदलाव, स्पष्ट नहीं
शनिवार को रिहा किए जाने वाले छह बंधक गाजा में संघर्षविराम के पहले चरण के तहत रिहा होने वाले आखिरी जीवित बंधक होंगे। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार को तीन बंधक रिहा किए जाएंगे। हालांकि, हमास ने इस योजना में बदलाव क्यों किया है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। 


संघर्षविराम का दूसरा चरण कठिन, स्थायी युद्धविराम की शर्त
दोनों पक्षों ने संघर्षविराम के दूसरे और अधिक कठिन चरण पर अभी तक बातचीत नहीं की है। इस चरण में हमास दर्जनों और इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा, बदले में इस्राइल के साथ स्थायी संघर्षविराम और उसकी गाजा पट्टी से वापसी की शर्तें होंगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed