फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas-Israel war: Israel approves reopening of Erez crossing to allow more humanitarian aid into Gaza

Israel Hamas War: बाइडन के दबाव में झुके नेतन्याहू, गाजा के लोगों लिए किया इरेज क्रॉसिंग खोलने का एलान

Fri, 05 Apr 2024 08:01 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Apr 2024 08:01 AM IST
सार

इस्राइल का नया फैसला बाइडन और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत के कुछ घंटों बाद आया है। जो बाइडन ने मारे जा रहे इंसानों के लिए ठोस कदमों की घोषणा करने और लागू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Hamas-Israel war: Israel approves reopening of Erez crossing to allow more humanitarian aid into Gaza
बेंजामिन नेतन्याहू, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच कई माह से जंग जारी है। इस युद्ध को रुकवाने के लिए हर कोई कोशिश कर रहा है, लेकिन फिर भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच गाजा की हालत बिगड़ती जा रही है। यहां मानवीय सहायता पहुंचाने के सभी रास्ते धीरे-धीरे इस्राइल ने लगभग बंद कर दिए हैं। कुछ मुल्क गाजा में एयरड्रॉप कर मदद सामग्री पहुंचा रहे हैं। हालांकि, अब गाजा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक-दूसरे से फोन पर बातचीत की। इस दौरान गाजा के हालात पर चर्चा की गई। फोन पर बात करने के कुछ ही घंटों बाद गाजा के लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई। दरअसल, इस्राइली अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि गाजा में अधिक मानवीय सहायता के लिए एरेज सीमा क्रॉसिंग को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


इसे खोलने की भी अनुमति
इस्राइली अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि गाजा में अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने के लिए इरेज सीमा फिर से खोली जाएगी। इसके अलावा, इस्राइल के बंदरगाह अशदोद को भी खोलने की मंजूरी दी गई है। बता दें, इरेज क्रॉसिंग बॉर्डर को बीट हनौन के नाम से भी जाना जाता है। यह इस्राइल और उत्तरी गाजा पट्टी के बीच सीमा पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। इस्राइल ने गाजा में जमीन, हवाई, समुद्र समेत सभी यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। पहले लोगों की आवाजाही के लिए इरेज और माल के लिए केरेम शालोम बॉर्डर थे।


कल हुई थी अमेरिका-इस्राइल के बीच बातचीत 
इस्राइल का नया फैसला बाइडन और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत के कुछ घंटों बाद आया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, जो बाइडन ने मारे जा रहे इंसानों के लिए ठोस कदमों की घोषणा करने और लागू करने के लिए कहा है। बाइडन ने बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया था कि मानवीय स्थिति को सुधारने और निर्दोष नागरिकों की रक्षा के लिए तत्काल युद्धविराम आवश्यक है। उन्होंने नेतन्याहू से बंधकों को घर लाने के लिए बिना किसी देरी के एक समझौते को समाप्त करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed