फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas Israel Claims to Have Killed Top Hamas Military Commander Mastermind Behind October 6, 2023 Attack

Hamas: इस्राइल का हमास के शीर्ष सैन्य कमांडर को मार गिराने का दावा, 6 अक्तूबर 2023 के हमले का था मास्टरमाइंड

Sat, 16 May 2026 05:38 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 16 May 2026 05:38 PM IST
सार

गाजा में इस्राइल का बड़ा दावा, हमास के शीर्ष सैन्य कमांडर इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मारा गिराया है। कहा जा रहा है कि वह 7 अक्टूबर 2023 के हमले का मास्टरमाइंड था। 

विज्ञापन
Hamas Israel Claims to Have Killed Top Hamas Military Commander Mastermind Behind October 6, 2023 Attack
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स@netanyahu

विस्तार

इस्राइल ने दावा किया है कि उसकी सेना ने शुक्रवार को गाजा सिटी में किए गए एक हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख नेताओं में शामिल इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया। इस्राइल के मुताबिक हद्दाद 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमास हमलों की योजना और उसे अंजाम देने वाले प्रमुख रणनीतिकारों में से एक था। इस्राइल ने गाजा पट्टी में एक बहुत बड़ा हवाई हमला किया। इस बार इस्राइल के निशाने पर सीधे तौर पर हमास का सबसे बड़ा सैन्य कमांडर था। अब उसकी मौत का खबर साने आ रही है। 

विज्ञापन

कौन था इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद?
इस्राइल अधिकारियों के अनुसार हद्दाद हमास की सैन्य संरचना में बेहद अहम भूमिका निभा रहा था। वह उन अंतिम वरिष्ठ कमांडरों में शामिल था, जिन्होंने अक्टूबर 2023 में हुए हमलों की योजना तैयार की थी।

विज्ञापन

बताया गया कि उसने यह जिम्मेदारी अपने पूर्ववर्ती मो. सिनवार की मौत के बाद संभाली थी। मोहम्मद सिनवार भी इस्राइल कार्रवाई में मारा गया था।

परिवार ने भी मौत की पुष्टि की
आज हद्दाद के परिवार ने एसोसिएटेड प्रेस को उसकी मौत की पुष्टि की। इस्राइल इसे अपनी सैन्य कार्रवाई की बड़ी सफलता मान रहा है, जबकि क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्षविराम पर फिर मंडराया संकट
हद्दाद की मौत ऐसे समय में हुई है जब इस्राइल और हमास के बीच संघर्षविराम बेहद नाजुक स्थिति में है।

हमास के निरस्त्रीकरण समेत कई अहम मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण युद्धविराम समझौते की प्रगति धीमी पड़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है तथा संघर्षविराम पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

शुक्रवार की शाम को इस्राइली सेना ने गाजा शहर में यह भीषण हमला किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने खुद आधिकारिक तौर पर इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा (कासिम ब्रिगेड) के प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को सीधा निशाना बनाया गया है। 

युद्धविराम लागू होने के बावजूद गाजा के हालात कैसे हैं?
अक्तूबर 2025 में इस्राइल और हमास के बीच एक कमजोर सा युद्धविराम (शांति समझौता) हुआ था, लेकिन जमीन पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर समझौते को तोड़ने का आरोप लगाते रहते हैं। शांति समझौते के बाद भी गाजा में इस्राइली हमले लगभग हर दिन हो रहे हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर के युद्धविराम के बाद से अब तक 850 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, तब से गाजा में 72,700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस्राइल लगातार हमास के नेताओं को चुन-चुन कर मार रहा है, जिससे शांति की सभी उम्मीदें खत्म होती दिख रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed