फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Hamas has ties with Lashkar-e-Taiba": Israel urges India to designate Palestine group as terror organization

Israel: 'हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे भारत, लश्कर-ए-तैयबा से हैं संबंध', इस्राली विदेश मंत्री का दावा

Fri, 17 Apr 2026 12:40 AM IST
Nirmal Kant एएनआई, तेल अवीव।
एएनआई, तेल अवीव। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 17 Apr 2026 12:40 AM IST
सार

Israel: इस्राइल के विदेश मंत्री ने कहा कि यरूशलम और नई दिल्ली के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग भी बढ़ रहा है। उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्ष और चरमपंथी संगठनों को लेकर चिंता जताई और भारत से इसे आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की। उन्होंने यह भी दावा किया हमास के संबंध लश्कर-ए-तैयबा के साथ हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
"Hamas has ties with Lashkar-e-Taiba": Israel urges India to designate Palestine group as terror organization
गिदोन सार, इस्राइल विदेश मंत्री - फोटो : एक्स/गिदोन सार

विस्तार

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि यरूशलम और नई दिल्ली के बीज संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। 
विज्ञापन


गिदोन सार ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने एक वैश्विक प्रतिनिधिमंडल के साथ जानकारी साझा की। सार ने कहा कि उन्होंने कहा कि उन्हें दुनिया भर से आए सम्मानित हिंदू नेताओं के एक समूह को जानकारी देने का अवसर मिला। इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और  इस्राइल से जुड़े संघर्ष की विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इस्राइल पिछले ढाई साल से इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा है, जिसका लक्ष्य इस्राइल को खत्म करना है। उन्होंने इसे एक 'बहुत बड़ा खतरा' बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सार ने यह भी कहा कि इस्राइल ने कई मोर्चों पर बढ़त हासिल की है और उसने इस्लामी चरमपंथ के 'आतंकी नेटवर्क' को काफी कमजोर किया है, जिसका नेतृत्व ईरान करता है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर पश्चिम एशिया से बाहर भी देखने को मिलेगा। भारत के साथ सुरक्षा सहयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को हमास को एक आतंकवादी संगठन घोषित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमास के संबंध अन्य चरमपंथी संगठनों से हैं, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) भी शामिल है। इस्राइली विदेश मंत्री ने कहा कि इस तरह के संगठनों के बीच वैश्विक स्तर पर जुड़ाव है और ये मिलकर काम करते हैं।

इस्राइल पहले ही लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है और वह चाहता है कि भारत भी हमास को उसी तरह सूचीबद्ध करे। इस्राइल के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार इन नेटवर्क और उनके संबंधों के बारे में जानकारी रखती है।

ये भी पढ़ें: प. एशिया संकट: US की धमकी- समझौते पर ही हटेगी नाकाबंदी; ईरान बोला- हमारे हित सुरक्षित हों तभी छोड़ेंगे होर्मुज


उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के आईआरजीसी, हमास और हिजबुल्ला जैसे संगठन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क की मदद से हमले करते हैं। अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर ईरानी एजेंट सीधे यूरोप में हमला नहीं करते, बल्कि वे किसी स्थानीय आपराधिक समूह के जरिये हमला करवाते हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अगर भारत सिर्फ यह घोषणा भी करता है, तो इसका वैश्विक स्तर पर बड़ा असर होगा, क्योंकि बांग्लादेश, पाकिस्तान और मालदीव जैसे देश भारत के रुख को देखते हैं और उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे यह संदेश जाएगा कि भारत की जमीन पर ऐसे किसी भी व्यक्ति को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed