फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas handed over names of hostages, 8 died in Gaza; Israel said- there was a delay in implementing agreement

Ceasefire: हमास ने सौंपे बंधकों के नाम, गाजा में आठ की जान गई; इस्राइल ने कहा- समझौता लागू करने में हुई देरी

Sun, 19 Jan 2025 02:53 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Sun, 19 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

इस्राइल-हमास के बीच छह हफ्ते तक चलने वाले पहले चरण का संघर्ष विराम रविवार सुबह 8.30 बजे से लागू होना था। समझौता लागू करने से पहले इस्राइल की ओर से कहा गया कि जब तक हमास रिहा होने वाले बंधकों के नाम नहीं सौंप देता, तब तक संघर्ष विराम शुरू नहीं होगा। कई घंटे बाद हमास की ओर से तीन बंधकों के नाम इस्राइल को सौंपे गए।

विज्ञापन
Hamas handed over names of hostages, 8 died in Gaza; Israel said- there was a delay in implementing agreement
इस्राइल हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच हुए समझौते को लागू करने में फंसा पेच अब दूर हो गया है। दो घंटे की देरी के बाद हमास ने इस्राइल को तीन बंधकों के नाम सौंप दिए हैं। इसके साथ ही इस्राइल-हमास संघर्ष विराम समझौता लागू हो गया है। समझौता लागू करने में देरी को लेकर इस्राइल ने हमास को जिम्मेदार ठहराया। इस्राइल ने कहा कि युद्ध विराम समझौता सुबह 11:15 बजे (स्थानीय समयानुसार ) लागू हो गया। वहीं इस्राइल की ओर से गाजा में किए गए हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस्राइल-हमास के बीच छह हफ्ते तक चलने वाले पहले चरण का संघर्ष विराम रविवार सुबह 8.30 बजे से लागू होना था। समझौता लागू करने से पहले इस्राइल की ओर से कहा गया कि जब तक हमास रिहा होने वाले बंधकों के नाम नहीं सौंप देता, तब तक संघर्ष विराम शुरू नहीं होगा। वहीं हमास ने कहा कि तकनीकी कारणों से नाम सौंपने में देरी हो रही है। वह युद्ध विराम समझौते के लिए प्रतिबद्ध है। दो घंटे बाद हमास की ओर से तीन बंधकों के नाम इस्राइल को सौंपे गए। इसमें तीन महिलाओं के नाम शामिल हैं। इनको सात अक्टूबर 2023 को बंधक बनाया गया था। 
विज्ञापन


उधर, हमास की ओर से नाम मिलने में हो रही देरी के बीच इस्राइल ने गाजा पट्टी में हवाई हमले किए। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी गाजा शहर के खान यूनिस में नासिर अस्पताल ने हमले में लोगों की मौत की पुष्टि की। इस्राइल ने कहा कि हमास ने रिहा किए जाने वाले बंधकों के नाम नहीं बताकर संघर्ष विराम की शुरुआत में देरी की। युद्धविराम शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद हमास ने नाम सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में रिहा किए जाएंगे 33 बंधक
समझौते के तहत हमास पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करेगा और बदले में इस्राइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा। इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक व विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच रहे हैं। 

नेतन्याहू ने दी थी चेतावनी
गाजा में युद्ध विराम समझौते से पहले इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के चेतावनी दी थी। इस्राइल ने कहा था कि इस्राइल को जंग फिर से शुरू करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें हमास की ओर से रिहा होने वाले बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, तब तक वे समझौते पर आगे नहीं बढ़ पाएंगे। नेतन्याहू ने कहा था कि इस्राइल समझौते का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। हमास इसके लिए जिम्मेदार होगा। जरूरत पड़ी तो इस्राइल अमेरिका के समर्थन से फिर से युद्ध शुरू कर सकता है। हम चाहते हैं कि पहले सभी बंधकों को इस्राइल वापस लाया जाए। युद्ध शुरू होने के बाद हमने मध्य पूर्व का चेहरा बदल दिया है। 


समझौते के विरोध में दक्षिणपंथी पार्टी ने छोड़ा साथ
इस्राइल-हमास के बीच हुए युद्ध विराम समझौते के विरोध में दक्षिणपंथी पार्टी ओत्जमा येहुदित ने नेतन्याहू सरकार का साथ छोड़ दिया। पार्टी के नेता और इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के मंत्री इटमार बेन ग्वीर कहा कि उनकी पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि नेतन्याहू की सरकार पर यहूदी पार्टी ओत्जमा येहुदित के अलग होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे न तो गठबंधन टूटेगा और न ही युद्ध विराम समझौता प्रभावित होगा। मगर बेन ग्वीर के जाने से गठबंधन अस्थिर हो गया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed