फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas completes first phase by releasing dead bodies and prisoners, Israel and Hamas War World News In Hindi

Ceasefire: युद्ध विराम का पहला चरण पूरा; हमास ने चार बंधकों के शव सौंपे, इस्राइली जेल से फलस्तीनी कैदी रिहा

Thu, 27 Feb 2025 07:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 07:31 AM IST
सार

युद्ध विराम का छह सप्ताह का पहला चरण इस सप्ताहांत खत्म हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि वह चाहते हैं कि दोनों पक्ष बातचीत के अगले चरण की शुरुआत करें, जिसमें हमास द्वारा पकड़े गए सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा और युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत होगी।

विज्ञापन
Hamas completes first phase by releasing dead bodies and prisoners, Israel and Hamas War World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजा पट्टी में युद्ध विराम के पहले चरण के समाप्त होने से कुछ दिन पहले, हमास ने सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में रेड क्रॉस को चार मृत बंधकों के शव सौंपे। इस्राइल सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की, और शवों को मिस्र के मध्यस्थों के माध्यम से इस्राइल भेजा गया, जहां उनकी पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसी दौरान, रेड क्रॉस का काफिला इस्राइल की ओफर जेल से रिहा किए गए दर्जनों फलस्तीनी कैदियों के साथ निकलता हुआ दिखाई दिया। कैदियों के परिवार और समर्थक बस के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

हालांकि, इस्राइल ने हमास द्वारा बंधकों के साथ क्रूर व्यवहार के खिलाफ शनिवार से फलस्तीनी कैदियों की रिहाई में देरी की थी। हमास ने इसे युद्ध विराम का उल्लंघन कहा और चेतावनी दी कि जब तक फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक दूसरे चरण पर बातचीत नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

पीएम नेतन्याहू ने दी जानकारी
वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि शवों की रिहाई बिना किसी सार्वजनिक समारोह के की जाएगी, जबकि हमास पहले शवों की रिहाई के समय बड़े समारोहों का आयोजन करता था। इस्राइल और अन्य अधिकारियों ने इसे अपमानजनक माना था। इस दौरान, सैकड़ों फलस्तीनी कैदी जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले के बाद हिरासत में लिया गया था, उन्हें रिहा किया गया। इन कैदियों में पुरुष, किशोर और एक महिला शामिल थे। कुछ कैदियों को वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम से रिहा किया जाएगा, जबकि कुछ अन्य को मिस्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


देखा जाए तो युद्ध विराम का छह सप्ताह का पहला चरण इस सप्ताहांत खत्म हो रहा है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि वह चाहते हैं कि दोनों पक्ष बातचीत के अगले चरण की शुरुआत करें, जिसमें हमास द्वारा पकड़े गए सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा और युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत होगी। बता दें कि यह दूसरा चरण फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की योजना थी।


गौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, मिस्र और कतर द्वारा मध्यस्थता किए गए युद्ध विराम ने 15 महीने लंबे युद्ध को खत्म किया, जो 2023 में हमास द्वारा इज़राइल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुआ था। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोग बंधक बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed