फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas commander Mohammad Sinwar and his brother killed in Israeli attack, bodies found in tunnel

Israel: इस्राइली हमले में हमास कमांडर मोहम्मद सिनवर और उसके भाई की मौत, सुरंग में पड़े मिले शव

Sun, 18 May 2025 08:19 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 18 May 2025 08:19 PM IST
सार

इस्राइली सेना की तरफ से पिछले हफ्ते किए गए हवाई हमलों में हमास का स्वयंभू कमांडर मोहम्मद सिनवर मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसका शव खान यूनिस की एक सुरंग से बरामद हुआ

विज्ञापन
Hamas commander Mohammad Sinwar and his brother killed in Israeli attack, bodies found in tunnel
इस्राइली सेना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजा में लगातार हमले कर रही इस्राइली सेना को बड़ी सफलता मिली है। इस्राइली सेना हमास के एक और कमांडर को मार गिराया है। इस्राइली हमलों में हमास कमांडर मोहम्मद सिनवर  के साथ उसका भाई जकारिया सिनवर के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि, इसी पुष्टि न तो इस्राइली सेना कर रही है, न ही इस मुद्दे पर हमास ने कोई प्रतिक्रिया दी है। इस्राइली रक्षा मंत्री ने इतना जरूर कहा है कि जैसे संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि मोहम्मद व जकारिया सिनवर मारे जा चुके हैं।  
विज्ञापन


 

पिछले हफ्ते मारा गया हमास की नया कमांडर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्राइली सेना की तरफ से पिछले हफ्ते किए गए ताबड़तोड़ हवाई हमलों में हमास का स्वयंभू कमांडर मोहम्मद सिनवर मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसका शव खान यूनिस की एक सुरंग से बरामद हुआ। मोहम्मद हमास नेता याहया सिनवर का भाई था, जिसे इस्राइली सेना ने पिछले साल अक्तूबर में मार दिया था। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शनिवार रात इस्राइली हमलों में याहया का एक और भाई जकारिया सिनवर भी मारा गया।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुहम्मद सिनवर मंगलवार की रात यूरोपियन अस्पताल पर किए गए हमले मारा गया। माना जाता है कि अस्पताल के नीचे सुरंग बनी हुई थी, जिसका कमांडर कंपाउंड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था और वहीं पर मोहम्मद सिनवर रह रहा था। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले में 16 लोगों के मारे जाने व 70 लोगों के घायल होने का दावा किया था। हालांकि, इसमें मोहम्मद सिनवर का उल्लेख नहीं था।

सऊदी अरब के चैनल अल-हदाथ के अनुसार, मोहम्मद सिनवर का शव उसके अन्य 10 सहयोगियों के साथ हाल ही में निकाला गया गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस हमले में हमास की राफा ब्रिगेड के कमांडर मोहम्मद शबाना के भी मारे जाने के प्रमाण हैं।

ये भी पढ़ें: Lashkar-e-Taiba: लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह पाकिस्तान में ढेर; RSS मुख्यालय पर हमले का था मुख्य साजिशकर्ता


विज्ञापन
विज्ञापन

द टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, इस्राइल ने मोहम्मद सिनवर या शबाना के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने विदेश मामले व रक्षा समिति को रविवार को बताया कि उन्हें लगता है कि मोहम्मद सिनवर सुरंग पर हमले में मारा गया है। मोहम्मद सिनवर अपने भाई याहया के मारे जाने के बाद हमास का कमांडर बना था।

उधर, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के खलील अल-दीकरान ने बताया कि गाजा पर इस्राइली हमलों में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं। इन हमलों में पूरे के पूरे परिवार साफ हो गए हैं। खान यूनिस पर इस्राइली हमलों में 48 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें 18 बच्चे व 13 महिलाएं शामिल हैं। उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर हुए हमलों में नौ लोग मारे गए हैं।

 
 
विज्ञापन

इस्राइल ने गाजा में नया व्यापक जमीनी अभियान शुरू किया

इस्राइल ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में नया व्यापक जमीनी अभियान शुरू किया है। सेना ने बयान में कहा कि पिछले हफ्ते उसने जमीनी अभियान के तहत 670 लक्ष्यों को साधा था, जिसमें दर्जनों आतंकी मारे गए। इस्राइल ने नागरिकों की मौत के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया।

बंधकों की रहाई के लिए दबाव बना रहा इस्राइल 
गाजा पर हमले तेज कर इस्राइल बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बना रहा है। उसने मार्च से ही गाजा में स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य सामग्री का प्रवेश रोक दिया है। दूसरी तरफ, हमास ने साफ कर दिया है कि वह युद्धविराम के बदले ही बंधकों को मुक्त करेगा।
 
मिस्र व कतर ने शुरू की नए दौर की वार्ता 
अमेरिका समर्थित मध्यस्थ मिस्र व कतर ने इस्राइल व गाजा के साथ परोक्ष रूप से नए दौर की युद्धविराम वार्ता शुरू की है। वार्ता की जानकारी रखने वाले सूत्र बताते हैं कि शनिवार को शुरू हुई इस युद्धविराम वार्ता में फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed