फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas artillery deputy chief killed in Israel plane attack IDF arrested two hamas commandos

Israel War: विमान हमले में हमास के तोपखाने का उप प्रमुख ढेर, आईडीएफ ने दो आतंकी कमांडों को भी किया गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 01:48 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2023 01:48 AM IST
सार

इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने घोषणा की कि रविवार को इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में विमान हमला किया। इस दौरान आंतकवादी संगठन हमास के क्षेत्रीय तोपखाने समूह के उप प्रमुख मोहम्मद कटामश को मार डाला।

विज्ञापन
Hamas artillery deputy chief killed in Israel plane attack IDF arrested two hamas commandos
Israel Hamas War - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें करीब 5500 लोगों की मौत हो गई। इस बीच इस्राइली रक्षा बलों ने घोषणा की है कि इस्राइली सेना ने गाजा में विमान से हमला किया, जिसमें आंतकी संगठन हमास के एक और अधिकारी को मार डाला गया। बता दें, इससे पहले इस्राइली सेना हमास के कई और अधिकारियों की जान ले चुकी है।
विज्ञापन


हमास के कई प्रमुखों की मौत
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने घोषणा की कि रविवार को इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में विमान हमला किया। इस दौरान आंतकवादी संगठन हमास के क्षेत्रीय तोपखाने समूह के उप प्रमुख मोहम्मद कटामश को मार डाला। कटामाश आंतकी समूह के सेंट्रल कैंप ब्रिगेड में आग और तोपखाने प्रबंधन के लिए जिम्मेदार था। कटामश ने इस्राइल के खिलाफ आग योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, इस्राइली के एक अन्य हमले में रॉकेट फायरिंग दस्ते का प्रमुख और हमास ऑपरेटिव की भी मौत हो गई। इस्राइली सेना ने एक हथियार उत्पादन स्थल और एक सैन्य मुख्यालय पर भी हमला किया और उसे तबाह कर दिया।
विज्ञापन


हमास के कमांडो भी गिरफ्तार
इसके अलावा, इस्राइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने रविवार को घोषणा की कि इस्राइली सुरक्षा बलों ने हमास के दो कमांडों को गिरफ्तार कर लिया। शिन बेट ने बताया कि दो कमांडो हमास के नुखबार कमांडो बलों के सदस्य हैं। वे युद्ध के कारण थके हुए हैं और गाजा लौटने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हमारे जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। शिन बेट आतंकियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू का गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प
हमास समूह द्वारा दो अमेरिकी बंधकों को रिहा करने के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प लिया और रात भर गाजा में कई निशानों पर भारी बमबारी जारी रखी। नेतन्याहू द्वारा हवाई और अपेक्षित जमीनी हमले में कोई रोक न लगाने के संकेत के बाद इस्राइली लड़ाकू विमानों ने कहर बरपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed