फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas accepted draft agreement for Gaza ceasefire and hostage deal Israel still weighing reports

Israel-Hamas: युद्धविराम के समझौते के मसौदे को हमास ने किया स्वीकार, इस्राइल कर रहा विचार; अधिकारियों का दावा

Tue, 14 Jan 2025 04:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jan 2025 04:40 PM IST
सार

Israel-Hamas: दो अधिकारियों ने कहा कि हमास ने गाजा में बंधकों की रिहाई के बदले युद्धविराम के लिए समझौते के मसौदे को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इस्राइल इस समझौते पर अभी भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Hamas accepted draft agreement for Gaza ceasefire and hostage deal Israel still weighing reports
इस्राइल-हमास संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हमास ने गाजा में बंधकों की रिहाई के बदले युद्धविराम के लिए समझौते के मसौदे को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इस्राइल इस समझौते पर अभी भी विचार कर रहा है। एसोसिएटेड प्रेस ने दो अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, कतर ने कहा कि इस्राइल और हमास युद्धविराम समझौते के करीब हैं और यह युद्ध को बंद करने के लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। कतर इस समझौते में प्रमुख मध्यस्थ है। 
विज्ञापन


तीन चरणों में पहला चरण अहम
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा निर्धारित रूपरेखा पर आधारित और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित, छह सप्ताह की अवधि में 33 बंधकों की क्रमिक रिहाई के साथ यह समझौता शुरू होगा। इस रिहाई में महिलाएं, बच्चे, वयस्क और घायल शामिल हैं। संभावित रूप से इस्राइल द्वारा कैद की गई सैकड़ों फलस्तीनी महिलाओं और बच्चों के बदले में नागरिक रिहा किए जाएंगे। 33 में से पांच महिलाएं इस्राइली सैनिक होंगी, जिनमें से प्रत्येक को 50 फलस्तीनी कैदियों के बदले में रिहा किया जाएगा। इस्राइल को 30 दोषी आतंकी भी रिहा करने होंगे। ये आतंकी फिलहाल इस्राइल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। पहले चरण के अंत तक सभी नागरिक बंदी - जीवित या मृत - रिहा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जल्द लागू होगा दूसरा व तीसरा चरण
समझौता लागू होते ही पहले 42-दिवसीय चरण के दौरान, इस्राइली सेना आबादी केंद्रों से हट जाएगी, फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा में अपने घरों में लौटने की अनुमति दी जाएगी और मानवीय मदद में वृद्धि के तहत प्रत्येक दिन लगभग 600 ट्रक प्रवेश करेंगे। दूसरे चरण के विवरण पर अभी भी पहले चरण के दौरान बातचीत की जानी चाहिए। समझौते में लिखित गारंटी शामिल नहीं है कि समझौता होने तक युद्धविराम जारी रहेगा। इस कारण इस्राइल के लिए पहले चरण की समाप्ति के बाद अपने सैन्य अभियान को फिर से शुरू करने की आशंका बनी रहेगी। मिस्र के अधिकारी ने कहा, वैसे तीनों मध्यस्थों ने हमास को मौखिक गारंटी दी है कि बातचीत योजना के अनुसार जारी रहेगी और वे पहले चरण के समाप्त होने से पहले दूसरे और तीसरे चरण को लागू करेंगे।
 
इस समझौते मसौदे को अंतिम मंजूरी के लिए इस्राइल की कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। अमेरिका, मिस्र और कतर ने पिछले एक साल युद्ध को खत्म करने और बंधकों को रिहा कराने के लिए मध्यस्थता की कोशिशें की हैं। करीब सौ इस्राइली अभी भी गाजा में बंधक हैं और इस्राइली सेना का मानना है कि उनमें से कम से कम एक तिहाई लोग मृत हो सकते हैं। अधिकारी यह उम्मीद जता रहे हैं कि 20 जनवरी को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले इस्राइल और हमास एक समझौते पर पहुंच सकते हैं।

ट्रंप ने कहा- दबाव काम आया
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात कहा कि उनका दबाव काम आ रहा है। उनके द्वारा मध्यस्थ वार्ता के लिए भेजे गए पश्चिम एशियाई दूत स्टीव विटकॉफ ने हाल ही में खाड़ी देश की राजधानी दोहा में अमेरिका, मिस्र और कतर मध्यस्थों के बीच अपना पक्ष पुरजोर ढंग से रखा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम बहुत करीब है। उन्होंने एक चैनल से कहा, मैं समझता हूं कि हाथ मिलाया गया है और वे इसे खत्म कर रहे हैं। संभव है इस सप्ताह के अंत तक युद्धविराम हो जाए।
 
समझौते को लेकर कतर के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि सकारात्मक और उत्पादक वार्ताएं जारी हैं। हालांकि, उन्होंने इन वार्तों की जानकारी देने से इनकार किया। उन्होंने कहा, आज हम किसी समझौते तक पहुंचने के सबसे करीब हैं।इस बीच, हमास ने एक बयान में कहा कि जारी वार्ताएं अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 


मलबे में तब्दील हो चुका गाजा, भुखमरी का सामना रहे लोग
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल के कई हिस्सों को निशाना बनाया था। इस हमले में करीब 1200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि ढाई सौ लोगों बंधक बना लिया गया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पर हमले शुरू किया। इस्राइली सेना के हमलों में अब तक 45 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा के बड़े हिस्से मलबे में तब्दील हो चुके हैं। गाजा की 23 लाख की आबादी का करीब 90 फीसदी हिस्सा विस्थापित हो चुका है। लाखों लोग तंबू में रह रहे हैं। लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed