{"_id":"60c4c7698ebc3e7b796f9915","slug":"haj-pilgrimage-this-year-also-outside-travelers-are-not-allowed-only-60-thousand-local-people-will-get-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा: इस साल भी बाहरी यात्रियों को इजाजत नहीं, सऊदी अरब के 60 हजार लोगों को ही अनुमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हज यात्रा: इस साल भी बाहरी यात्रियों को इजाजत नहीं, सऊदी अरब के 60 हजार लोगों को ही अनुमति
Sat, 12 Jun 2021 08:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:10 PM IST
सार
कोरोना के चलते इस साल भी अन्य देशों के श्रद्धालुओं को हज यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी। सऊदी अरब सरकार ने शनिवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल 60 हजार से अधिक लोगों को हज की अनुमति नहीं होगी। ये सभी लोग स्थानीय ही होंगे, जो हज कर सकेंगे। सऊदी सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी पर हज एवं उमरा मंत्रालय का हवाला देते हुए एक बयान में यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन
मध्य जुलाई में शुरू होगा हज
बयान में कहा गया है कि इस साल हज जुलाई के मध्य में शुरू होगा। इसमें 18 से 65 वर्ष की आयु के लोग हिस्सा ले सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि हज यात्रियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य है। बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब इस बात की पुष्टि करता है कि उसने हाजियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा और उनके देशों की सुरक्षा के बारे में निरंतर विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
पिछले साल एक हजार को ही चुना गया था
पिछले साल, सऊदी अरब में पहले से रह रहे लगभग एक हजार लोगों को ही हज के लिए चुना गया था। सामान्य हालात में विश्वभर से हर साल लगभग 20 लाख मुसलमान हज करते हैं।
विज्ञापन