फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Haiti's main international airport reopens nearly three months after gang violence forced it to close

Haiti: तीन माह बाद खुला हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हिंसा के चलते बंद किया गया था यातायात

Mon, 20 May 2024 11:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट-ऑ-प्रिंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट-ऑ-प्रिंस Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 May 2024 11:57 PM IST
सार

Haiti: राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में टूसेंट-लौवर्चर हवाई अड्डे के फिर से खुलने से दवाओं और अन्य बुनियादी आपूर्ति की गंभीर कमी को कम करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Haiti's main international airport reopens nearly three months after gang violence forced it to close
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

कैरेबियाई देश हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करीब तीन महने बाद सोमवार को फिर खुल गया। लगातार गिरोह हिंसा के बाद अधिकारियों को मार्च की शुरुआत में सभी यातायात के लिए इसे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 

विज्ञापन


राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में टूसेंट-लौवर्चर हवाई अड्डे के फिर से खुलने से दवाओं और अन्य बुनियादी आपूर्ति की गंभीर कमी को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, देश का मुख्य बंदरगाह अब भी ठप पड़ा है। 
विज्ञापन


हालांकि, एकमात्र घरेलू उड़ान सनराइज एयरवेज अभी के लिए पोर्ट-ऑ-प्रिंस के अंदर और बाहर उड़ान भर रहा है। अमेरिका-आधारित एयरलाइन को मई के अंत या जून की शुरुआत तक उड़ान शुरू करने की उम्मीद नहीं है। मियामी जाने वाली पहली उड़ान सनराइज एयरवेज की थी और दोपहर ढाई बजे (स्थानीय समयानुसार) प्रस्थान करने वाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को फिर से खुलने से पहले हैती में संचालित होने वाला एकमात्र हवाई अड्डा उत्तरी तटीय शहर कैप-हाईटियन में स्थित था। लेकिन यह देश से बाहर निकलने की चाह रखने वाले कई लोगों की पहुंच से बाहर था। दरअस पोर्ट-ऑ-प्रिंस से कैप-हैतीयन तक जाने वाले सड़कों पर गिरोहों का नियंत्रण था। जिन्होंने वहां से गुजरने वाली कारों औ बसों पर गोलीबारी की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed