{"_id":"5d4a8deb8ebc3e6d057480e0","slug":"hafiz-saeed-held-guilty-by-gujranwala-court-case-shifted-to-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद दोषी करार, पाक के गुजरात में शिफ्ट हुआ मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आतंकी हाफिज सईद दोषी करार, पाक के गुजरात में शिफ्ट हुआ मामला
Wed, 07 Aug 2019 02:52 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:52 PM IST
सार
- हाफिज सईद पाकिस्तान की गुजरांवाला अदालत में दोषी साबित हुआ।
- उसका मामला पाकिस्तान के गुजरात में शिफ्ट कर दिया गया है।
- 18 जुलाई को हाफिज को लाहौर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
- हाफिज की गिरफ्तारी आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद देने के आरोपों के चलते हुई थी।
विज्ञापन
हाफिज सईद
- फोटो : ANI
विस्तार
वैश्विक आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की गुजरांवाला अदालत ने दोषी करार दिया है। उसका मामला पाकिस्तान के गुजरात में शिफ्ट कर दिया गया है। ये जानकारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में कही जा रही है।
विज्ञापन
Hafiz Saeed held guilty by Gujranwala court; case shifted to Gujrat (Pak): Pakistan media reports. (File pic) pic.twitter.com/zOsCWDmeA0
— ANI (@ANI) August 7, 2019विज्ञापन
बीते महीने 18 जुलाई को हाफिज को लाहौर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हाफिज की गिरफ्तारी आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद देने के आरोपों के चलते पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की थी।
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है, साथ ही कई बार रिहा भी हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी वाशिंगटन दौरे के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने इस बात को स्वीकार किया था कि पाकिस्तान में अभी भी 40 हजार आतंकी मौजूद हैं। इससे ये बाद साबित होती है कि पाकिस्तान में इस वक्त आतंकी संगठन भी सक्रिय हैं।
मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने कई बार भारत में आतंकी हमले कराए हैं। 2008 के मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इससे पहले हाफिज दिसंबर 2001, मई 2002, अक्तूबर 2002, अगस्त 2006 में दो बार, दिसंबर 2008, सितंबर 2009 और जनवरी 2017 में भी गिरफ्तार हो चुका है।