फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gurdeep Singh Randhawa elected as 1st representative of Indian community in Germany

Gurdeep Randhawa: जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि चुने गए गुरदीप सिंह रंधावा, उनके बारे में जानिए

Wed, 17 Aug 2022 05:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Aug 2022 05:17 PM IST
सार

गुरदीप सिंह रंधावा का काम भारतीय समुदाय की चिंताओं को उठाना और साथ ही उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
Gurdeep Singh Randhawa elected as 1st representative of Indian community in Germany
गुरदीप सिंह रंधावा - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुरदीप सिंह रंधावा को बुधवार को जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। रंधावा जर्मनी के क्रिश्चियन डेमोक्रटिक यूनियन (सीडीयू) थुरिंगिया के पहले भारतीय प्रतिनिधि हैं। 
विज्ञापन


सीडीयू जर्मनी की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी है, जिसका नेतृत्व वर्तमान में फ्रेडरिक मर्ज कर रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह पार्टी सबसे ज्यादा समय सत्ता में रही है।  
विज्ञापन


रंधावा का काम भारतीय समुदाय की चिंताओं को उठाना और साथ ही उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

62 वर्षीय उद्यमी रंधावा वाचसेनबर्ग जिले में स्थानीय सीडीयू संघ के सदस्य प्रतिनिधि हैं, जहां वे स्थानीय परिषद के सदस्य भी हैं। वह अभी भी अपने मूल देश भारत के साथ न केवल व्यापारिक संबंध बनाए हुए हैं बल्कि वहां मानवीय कार्यों (खासकर सिखों और पंजाब के लोगों के अधिकारों) में भी शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी नई भूमिका को लेकर रंधावा ने कहा, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि समाज में वास्तविक एकजुटता हो। यह विभिन्न संस्कृतियों पर भी लागू होता है जो हमारे देश को एकजुट करती हैं। जर्मनी में रहने वाली कई पीढ़ियां हैं। मैं जर्मन और भारतीय संस्कृति के साथ रहा हूं। मैं उनके समर्थन से राजनीतिक स्तर पर नए विचारों को लाना चाहता हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed