{"_id":"63808f9718109e6cef42a711","slug":"gurdeep-randhawa-first-indian-appointed-to-state-presidium-of-german-political-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Germany: जर्मनी में राजनीतिक दल के राज्य प्रेसिडियम में चुने गए गुरदीप रंधावा, यह पद पाने वाले पहले भारतीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Germany: जर्मनी में राजनीतिक दल के राज्य प्रेसिडियम में चुने गए गुरदीप रंधावा, यह पद पाने वाले पहले भारतीय
Fri, 25 Nov 2022 03:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 25 Nov 2022 03:19 PM IST
सार
इससे पहले अगस्त में गुरदीप सिंह रंधावा को जर्मनी में भारतीय समुदाय का पहला प्रतिनिधि चुना गया था। भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में, रंधावा का काम भारतीय समुदाय की समस्याओं व चिंताओं से अवगत कराना था।
विज्ञापन
गुरदीप सिंह रंधावा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय मूल के जर्मन नागरिक गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी में एक राजनीतिक दल की राज्य इकाई (पार्टी प्रेसिडियम) में चुने गए हैं। उन्हें थुरिंगिया स्टेट क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) पार्टी प्रेसिडियम में नियुक्त किया गया है। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय मूल के जर्मन नागरिक को सीडीयू द्वारा जर्मनी में राज्य प्रेसिडियम में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
एशियन लाइट इंटरनेशनल ने बताया कि रंधावा सीडीयू के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी के लिए काम किया है। असल में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) जर्मनी में एक राजनीतिक दल है। फ्रेडरिक मर्ज जनवरी 2022 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
अगस्त में चुने गए थे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि
इससे पहले अगस्त में गुरदीप सिंह रंधावा को जर्मनी में भारतीय समुदाय का पहला प्रतिनिधि चुना गया था। भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में, रंधावा का काम भारतीय समुदाय की समस्याओं व चिंताओं से अवगत कराना था।
विज्ञापन
रंधावा का काम भारतीयों को राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करना भी था। 62 वर्षीय उद्यमी रंधावा जर्मनी के वाचसेनबर्ग जिले में स्थानीय सीडीयू संघ के सदस्य प्रतिनिधि हैं। जहां वे स्थानीय परिषद के सदस्य भी हैं। वह अभी भी अपने मूल देश भारत के साथ न केवल व्यापारिक संबंध बनाए हुए हैं बल्कि वहां मानवीय कार्यों (खासकर सिखों और पंजाब के लोगों के अधिकारों) में भी शामिल रहे हैं।
जर्मनी में भारतीयों की कई पीढ़ियां रह रहीं
अगस्त में अपनी नई भूमिका को लेकर रंधावा ने कहा था कि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि समाज में वास्तविक एकजुटता हो। यह विभिन्न संस्कृतियों पर भी लागू होता है जो हमारे देश को एकजुट करती हैं। जर्मनी में भारतीयों की कई पीढ़ियां हैं। मैं जर्मन और भारतीय संस्कृति के साथ रहा हूं। मैं उनके समर्थन से राजनीतिक स्तर पर नए विचारों को लाना चाहता हूं। जर्मनी में भारतीय दूतावास ने सीडीयू द्वारा भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए जाने पर गुरदीप सिंह रंधावा को बधाई दी थी।