फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen open fire at Moscow concert hall, Several Killed Russian media report

Moscow Firing: मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, 60 से ज्यादा की मौत; आईएस ने ली जिम्मेदारी

Sat, 23 Mar 2024 08:13 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 23 Mar 2024 08:13 AM IST
सार

Moscow Concert Hall Firing: रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की घटना में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Gunmen open fire at Moscow concert hall, Several Killed  Russian media report
Moscow Concert Hall Firing - फोटो : Twitter

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला हुआ है। हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन से चार बंदूकधारियों ने एक साथ लोगों पर फायरिंग शुरू की दी, जिसमें कम से कम 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीमें लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई हैं। आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाने से भागने में सफल रहे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छुप गए। बयान में कहा गया कि रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


रूसी मीडिया के मुताबिक, हमलावरों ने विस्फोटक का भी इस्तेमाल किया, जिससे हॉल में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से भारी धुआं उठता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी में कम से कम 60 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और करीब 100 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया है। हालांकि, अभी तक बंधकों की स्थिति साफ नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया आतंकी हमला
रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

सुरक्षा बलों की वर्दी में कॉन्सर्ट हॉल में घुसे बंदूकधारी
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों की वर्दी में कम से कम तीन बंदूकधारी कॉन्सर्ट हॉल में घुस आए और अंदर पर मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे कई मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि हमले के बाद इमारत में विस्फोट और आग लग गई।


हमले की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने जारी की थी एडवाइजरी 
आतंकी हमले के बाद मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल की ओर जा रहे हैं। हमलावरों से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने कुछ दिनों पहले ही एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से मॉस्को में सामूहिक समारोहों से बचने के लिए कहा गया था। इसके बाद रूस में यह हमला हुआ। अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा था कि दूतावास उन रिपोर्ट्स की जांच कर रहा है कि चरमपंथियों के पास मॉस्को में संगीत समारोहों सहित बड़ी सभाओं को निशाना बनाने की योजना है। इसलिए अमेरिकी नागरिकों को अगले 48 घंटों में बड़ी सभाओं से बचने की सलाह दी जाती है।


व्हाइट हाउस का यूक्रेन के गोलीबारी में शामिल होने से इनकार
मॉस्को में हमले पर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यूक्रेन या यूक्रेनी लोग गोलीबारी में शामिल हैं। हम हमले पर नजर रख रहे हैं, लेकिन मैं अभी यूक्रेन से किसी भी तरह के संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकता हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed