फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen kill Father of Rights Activist and Popular Local Singer in Pakistan's Baluchistan Province

बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में महिला अधिकार कार्यकर्ता के पिता और स्थानीय गायक को गोलियों से भूना

Sat, 10 Oct 2020 09:59 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Gunmen kill Father of Rights Activist and Popular Local Singer in Pakistan's Baluchistan Province
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Representation Only

पाकिस्तानी गायक और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के पिता, हनीफ चमरोक को उनके घर के बाहर गोलियों से भून दिया गया था। यह घटना पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की है।

विज्ञापन


डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने लोकप्रिय स्थानीय गायक हनीफ चमरोक की गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय वे छात्रों के एक समूह को पढ़ा रहे थे। 
विज्ञापन




घातक गोलीबारी की यह घटना देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत शहर में गुरुवार को हुई। हनीफ चमरोक महिला अधिकार कार्यकर्ता तैय्यबा बलूच के पिता हैं। वह पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की मुखर आलोचक रही हैं, जो अक्सर बलूचिस्तान में आतंकवादियों से कथित संबंधों को लेकर संदिग्धों को हिरासत में लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस प्रमुख रोशन अली ने कहा कि हत्या का मकसद की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है और अभी तक किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। गोली चलाने के बाद बंदूकधारी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

बलूचिस्तान में वर्षों से छोटे अलगाववादी समूहों और राष्ट्रवादियों द्वारा छोटे-स्तर के विद्रोह होते रहे हैं। वे भेदभाव की शिकायत करते हैं और अपने प्रांत के संसाधनों और धन में हिस्सेदारी मांगते हैं।


अलगाववादी बलूचिस्तान में अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं, जिसकी वजह से अधिकारी संदिग्धों को हिरासत में लेते रहते हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता अवैध रूप से लोगों को पकड़ने के लिए अक्सर सुरक्षा बलों को दोषी ठहराते हैं। इस तरह के बंदियों को आमतौर पर आरोपित नहीं किया जाता है और वे अदालत में पेश नहीं होते हैं। जिसका उनके परिवारवाले अक्सर विरोध करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed