फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen Kill At Least 8 Children In Attack On School In Cameroon

कैमरून: स्कूल में घुस बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, आठ बच्चों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Sun, 25 Oct 2020 11:30 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, याउंडे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, याउंडे Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 25 Oct 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Gunmen Kill At Least 8 Children In Attack On School In Cameroon
कैमरून के स्कूल पर हमला - फोटो : फाइल फोटो

अफ्रीकी देश कैमरून के एक स्कूल में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम आठ बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में 12 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना को नौ हमलावरों ने अंजाम दिया है। मरने वाले बच्चों की उम्र नौ साल से 12 साल के बीच बताई गई है। 

विज्ञापन


कैमरून के राष्ट्रपति मौसा फकी महामत ने ट्वीट कर गोलीबारी की इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि कुंबा के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को निशाना बनाने वाले क्रूर हमले के आतंक को व्यक्त करने और दुख जताने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम होगी।  
विज्ञापन



इस प्रांत में मानवीय मामलों को देख रहे संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि कुंबा के मदर फ्रांसिस्का इंटरनेशनल बायलिंगुअल एकेडमी में बंदूकधारियों के हमले में आठ बच्चों की मौत हुई है। इलाज के लिए 12 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के उप-प्रांत मंत्री अली अनौगू ने बताया कि आतंकवादियों ने कक्षा में बच्चों को देखकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चों ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदना शुरू कर दिया, जिसमें कई बच्चे घायल भी हुए। 

कुंबा समुदाय के डिप्टी परफेक्ट अली अनाऊगो ने हमले के पीछे उन अलगाववादी संगठनों का हाथ होने का आरोप लगाया है, जो पश्चिमी कैमरून में सेना के साथ लड़ रहे हैं। ये अलगाववादी लगातार स्कूलों या छात्रों को निशाना बनाते रहते हैं। 


अनाऊगो ने कहा, छह छात्रों को बेहद करीब से गोली मारी गई, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने शपथ ली कि इस घटना के साजिशकर्ता पकड़े या मारे जाएंगे और स्कूल के आसपास रहने वालों के भी खिलाफ हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। अनाऊगो ने यह भी कहा कि यह स्कूल अवैध रूप से चल रहा था, वरना अधिकारियों ने इस स्कूल की सुरक्षा के लिए उपाय अवश्य किए होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed