{"_id":"5cd83fefbdec22077b457fe6","slug":"gunmen-attack-on-church-in-burkina-faso-during-mass-priest-and-many-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्किना फासो में चर्च पर बंदूकधारियों का हमला, पादरी समेत छह लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुर्किना फासो में चर्च पर बंदूकधारियों का हमला, पादरी समेत छह लोगों की मौत
Sun, 12 May 2019 09:37 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 12 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
बुर्किना फासो
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के डाबलू में रविवार को बंदूकधारी हमलावर ने कैथोलिक चर्च पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इसमें एक पादरी सहित छह लोगों की मौत हो गई। डाबलू के मेयर ओसमाने जोंगो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे बंदूकधारी चर्च में घुसा। उसने प्रार्थना कर रहे लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन 20 से 30 लोग वहां फंस गए, जिनमें से 6 की जान चली गई। कई लोग घायल हुए हैं। हमलावर ने चर्च से भागने से पहले चर्च, उसके आसपास की दुकानों और एक कैफे में आग लगा दी। हमलावर ने एक हेल्थ सेंटर में लूटपाट की और एक नर्स के वाहन को भी आग लगा दी।
विज्ञापन
बुर्किना फासो में पिछले कुछ सालों से जिहादी संगठनों ने आतंकी हमले किए हैं। इनमें अंसारूल इस्लाम, सपोर्ट ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम और इस्लामिक स्टेट ऑफ ग्रेटर सहारा शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2015 से अब तक लगभग 400 से ज्यादा लोग इन हमलों में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन