फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   gun Firing in bairut during rally Shia organization

हिंसा: बेरूत में शिया रैली के दौरान फायरिंग में छह की मौत, घर पर मौजूद महिला के सिर में लगी गोली

Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बेरूत।
एजेंसी, बेरूत। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
सार

शिया रैली के दौरान कुछ मृतकों के सिर में गोली मारी गई है। इस दौरान चार बी-7 रॉकेट भी हवा में दागे गए। मृतकों में एक 24 वर्षीय महिला भी शामिल है, जो अपने घर में थी लेकिन फायरिंग के दौरान एक गोली उसके सिर में लग गई। 

विज्ञापन
gun Firing in bairut during rally Shia organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पिछले साल बंदरगाह धमाके में प्रमुख जांचकर्ता को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां ईरान समर्थित हिजबुल्लाह और शिया संगठन अमल के आंदोलनकारियों द्वारा रैली आयोजित की गई। इस रैली में हुई गोलीबारी के दौरान यहां शिया समुदाय के छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। इस गोलीबारी को सांप्रदायिक कलह के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


हिजबुल्लाह और अमल प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्रिश्चियन पार्टी के लेबनानी बल (एलएफ) ने सऊदी अरब से करीबी संबंध बनाए हुए हैं। इस कारण धमाकों की जांच में वह शियाओं को फंसाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर शिया समर्थक गुटों ने धमाकों की जांच करने वाले जज का विरोध किया। एलएफ नेता समीर जिएगिया के ताकतवर लड़ाका गुट ने इस गोलीबारी की निंदा की है क्योंकि इससे समाज में शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री बासम मौलवी ने बताया कि शिया रैली के दौरान कुछ मृतकों के सिर में गोली मारी गई है। इस दौरान चार बी-7 रॉकेट हवा में दागे गए। बेरूत के दक्षिणी उपनगर स्थित साहेल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में एक 24 वर्षीय महिला भी शामिल है, जो अपने घर में थी लेकिन फायरिंग के दौरान एक गोली उसके सिर में लग गई। 

एके-47 का भी किया इस्तेमाल
लेबनानी रेडक्रॉस ने घायलों की संख्या कम से कम 30 बताई है। सेना के बयान के मुताबिक, ईरान समर्थित हिजबुल्लाह और उसके मुख्य शिया सहयोगी अमल के सैकड़ों समर्थक शहर के पैलेस ऑफ जस्टिस की ओर मार्च कर रहे थे।


तभी एक अज्ञात स्थान से प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं। बताया गया कि सड़क पर बाधाओं और कूड़े के ढेर से पीछे से एके-47 से कुछ स्नाइपर्स को गोलीबारी करते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed