{"_id":"59843f7c4f1c1bb2398b4849","slug":"un-secretary-general-antonio-guterres-will-make-first-tour-to-israel-and-palestinian","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार इजरायल और फिलिस्तीन का दौरा करेंगे UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
पहली बार इजरायल और फिलिस्तीन का दौरा करेंगे UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस
एंजेसी/ एएफपी
Updated Fri, 04 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पदभार संभालने के बाद एंतोनियो गुतारेस पहली बार इस महीने के अंत में गाजा पट्टी सहित इस्राइल और फलस्तीन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख इस्राइल के नेताओं से बातचीत करेंगे। वह फलस्तीनी नेता महमूद अब्बास से मिलने रामल्लाह और गाजा पट्टी जाएंगे।
विज्ञापन
गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र एक बड़ा फलस्तीनी सहायता कार्यक्रम चलाता है। महासचिव का तीन दिवसीय दौरा 28 अगस्त से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत डैनी डेनन ने बताया कि इससे गुतारेस को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संबंध विकसित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
महासचिव इस्राइल के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के साथ भी बैठक करेंगे। फलस्तीनी दूत रियाद मंसूर ने महासचिव के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण बताया है।