फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   saudi arabia said, Muslims of Qatar can go to Mecca for Hajj

हज के लिए मक्का जा सकेंगे कतर के मुसलमान, सऊदी अरब के सुल्तान ने दी मंजूरी

Thu, 17 Aug 2017 08:37 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 17 Aug 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
saudi arabia said, Muslims of Qatar can go to Mecca for Hajj
Salman bin Abdul Aziz

सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज ने कतर के मुसलमानों को हज के लिए मक्का आने की इजाजत दे दी है। इसके लिए उन्हें अलग से इलेक्ट्रॉनिक परमिट जारी किए जाएंगे और सलवा बंदरगाह पर दोनों मुल्कों की सीमाओं को खोलने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज ने सऊदी एयरलाइंस के प्राइवेट जेट विमानों को तीर्थयात्रियों को लाने के लिए दोहा भेजने का भी फैसला किया है। सऊदी अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी के मुताबिक ये सेवा केवल हाजियों के लिए होगी और इसका खर्च कतर को ही उठाना होगा। 
विज्ञापन


हज यात्रा का मुद्दा
अरब देशों की तरफ से कतर पर पाबंदी लगाए जाने के बाद कतर ने पहली बार इसके लिए सऊदी अरब में अपना दूत भेजा था। तब जाकर सऊदी अरब ने ये फैसला लिया है। बुधवार को जेद्दा में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और कतर के शेख अब्दुल्ला बिन अली बिन अब्दुल्ला अल-थानी की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर ने पिछले महीने सऊदी अरब पर कतर के तीर्थयात्रियों को मक्का आने से रोकने और हज यात्रा के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबैर ने कहा कि कतर इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed