{"_id":"59802c8c4f1c1b5b1a8b4705","slug":"riyadh-kamel-abbas-said-no-information-about-39-missing-indians-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया के राजदूत बोले- लापता 39 भारतीयों के बारे में हमें कुछ नहीं पता! ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सीरिया के राजदूत बोले- लापता 39 भारतीयों के बारे में हमें कुछ नहीं पता!
एजेंसी, PTI
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Riyadh Kamel Abbas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 में इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के बारे में सीरिया के पास कोई जानकारी नहीं है। भारत में सीरिया के राजदूत रियाद कामेल अब्बास ने कहा कि अगर लापता भारतीय उनके क्षेत्र में मिलते हैं तो उनका देश उन्हें भारत भेजने के लिए तैयार है। अब्बास ने कहा कि लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए भारत का प्रतिनिधिमंडल कई बार ईराक और सीरिया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
यहां तक कि सीरिया के खुफिया विभाग के प्रमुख इस मामले पर भारत भी आ चुके हैं। अब्बास का कहना है कि अगर लापता भारतीय हमारे क्षेत्र में हैं तो हम उन्हें भारत लाने के इच्छुक हैं। लेकिन अभी हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे यह साबित हो कि लापता भारतीय सीरिया में हैं।
विज्ञापन
अभी हाल में ही इराकी बलों ने मोसुल को ISIS से मुक्त कराया था जिसके बाद 39 भारतीय परिवारों को यह उम्मीद थी कि उनके लोगों के बारे में कोई जानकारी मिलेगी। लेकिन अभी तक लापता लोगों के परिवारों को केवल निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन