{"_id":"5983f6f94f1c1bd4638b4a25","slug":"nri-student-donates-prize-money-to-indian-army-welfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI छात्र ने इंडियन आर्मी वेलफेयर को डोनेट की प्राइज मनी ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
NRI छात्र ने इंडियन आर्मी वेलफेयर को डोनेट की प्राइज मनी
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Riddhiraj Kumar
कुवैत में रहने वाले तीसरी क्लास के छात्र रिद्धिराज कुमार ने अपनी प्राइज मनी सेना के कल्याण कोष में जमा कर दी। इंटरनेशनल एग्जाम में 18 हजार रूपये जीतने वाले 10 साल के रिद्धिराज ने इसे सेना को समर्पित करने का फैसला लिया। PMO ने बताया कि रिद्धिराज और उनकी मां ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें चैक सौंपा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रिद्धिराज को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। तीसरी क्लास के छात्र इंडियन ऐजुकेशनल स्कूल के छात्र हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन काउंसिल फॉर ऐजुकेशन रिसर्च द्वारा आयोजित इंटरनेशनल बेंच मार्क टेस्ट में 18 हजार रूपये जीते हैं। कुवैती मुद्रा में यह धनराशि 80 दिनार हैं।
विज्ञापन