{"_id":"5785fe3c4f1c1b3f4113dbbc","slug":"car-bomb-kills-seven-north-of-baghdad-second-bombing-in-two-days-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदाद: कार को बम बनाकर किया विस्फोट, सात लोगों की मौत ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
बगदाद: कार को बम बनाकर किया विस्फोट, सात लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
इराक के दक्षिणी भाग में हुआ बम धमाका
- फोटो : File Photo
इराक के बगदाद में कार को बम बनाकर एक विस्फोट किया गया है। इस विस्फोट में सात की मौत और 11 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार दूसरा कार बम विस्फोट किया गया जिसमें सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है। यह बम विस्फोट एक चेक प्वाइंट के पास किया गया।
अभी इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। पर इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी लगातार इस्लामिक स्टेट लेता रहा है। इसी तरह का एक बम विस्फोट मंगलवार को और भी किया गया था जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पहले इराक के करादा जिले में तीन जुलाई को हुए दो बम विस्फोट में 292 लोगों की जान चली गई थी। इराक में पिछले 13 साल के दौरान हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला था। सद्दाम हुसैन के शासन के बाद से जब से अमेरिकी फौजों ने यहां स्थिति संभाली है। तब से यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।