{"_id":"595989894f1c1b57548b49c5","slug":"100-indian-sailors-stranded-in-uae-waters-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE में फंसे 100 भारतीय नाविकों ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
UAE में फंसे 100 भारतीय नाविकों ने लगाई मदद की गुहार
एजेंसी/ दुबई
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जल क्षेत्र में फंसे लगभग 100 भारतीय नाविकों ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है। दुबई में प्रकाशित खबरों के अनुसार लगभग 22 जहाजों पर सवार ये भारतीय नाविक यूएई के जल क्षेत्र में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज ने भारतीय राजनयिक विपुल के हवाले से कहा कि इस गर्मी में बड़ी संख्या में यूएई के जल क्षेत्र में फंसे नाविकों ने मदद मांगी है। राजनयिक ने कहा, हम 22 जहाज से जुड़े मामलों को देख रहे हैं। इन जहाजों पर 97 भारतीय सवार हैं। इनके अलावा श्रीलंका, फिलीपींस, म्यांमार और पाकिस्तान के नाविक भी इन पर मौजूद हैं। हालांकि भारतीय दूतावास को जहाजों पर सवार अन्य देशों के सदस्यों की वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज ने भारतीय राजनयिक के हवाले से बताया कि नाविकों ने बकाया वेतन, भोजन और ताजा जल की अनुपलब्धता, ईंधन, रहने के लिहाज से कठिन परिस्थितियां और अनुबंध की अवधि के बाद वापस नहीं भेजने जैसे मुद्दों को लेकर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
अधिकतर नाविकों ने कई महीनों से वेतन नहीं मिलने की भी शिकायत की है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि बकाया राशि के भुगतान, भोजन, पानी, ईंधन की व्यवस्था करने और उन्हें स्वदेश भेजने के आग्रह के लिए मालिकों और एजेंटों से संपर्क किया जा रहा है।