फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Growing evidence shows Delta variant is capable of infecting fully vaccinated people

दावा: डेल्टा वैरिएंट पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को संक्रमित करने में सक्षम

Tue, 27 Jul 2021 01:48 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Jul 2021 01:48 AM IST
सार

वायरोलॉजिस्ट और महामारी विज्ञानियों के अनुसार, डेल्टा वैरिएंट कोरोना वायरस का सबसे तेज, सबसे योग्य और सबसे भयंकर वैरिएंट है, जो दुनियाभर में कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने का कारण बनता जा रहा है।

विज्ञापन
Growing evidence shows Delta variant is capable of infecting fully vaccinated people
डेल्टा वैरिएंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने अब खतरनाक रूप धारण कर लिया है। कई देशों में मिल रहे प्रमाण से पता चला है कि डेल्टा वैरिएंट पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को भी संक्रमित करने में सक्षम है।

विज्ञापन


वायरोलॉजिस्ट और महामारी विज्ञानियों के अनुसार, डेल्टा वैरिएंट कोरोना वायरस का सबसे तेज, सबसे योग्य और सबसे भयंकर वैरिएंट है, जो दुनियाभर में कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने का कारण बनता जा रहा है। ऐसे में कई देश जो अपने यहां अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं, डेल्टा कोरोना बीमारी के खत्म नहीं होने की धारणाओं को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


10 प्रमुख कोविड-19 विशेषज्ञों के साक्षात्कार के अनुसार, कोरोना वायरस के किसी भी वैरिएंट के कारण होने वाले गंभीर संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने से बचने के लिए वैक्सीन सुरक्षा अभी भी बहुत मजबूत है, और जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे सबसे अधिक जोखिम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि 'पहली बार भारत में पहचाने जाने वाले डेल्टा वैरिएंट के बारे में बड़ी चिंता यह नहीं है कि यह लोगों को बीमार बनाता है, बल्कि ये है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अधिक आसानी से फैलता है और गैर-टीकाकरण वाले लोगों में संक्रमण को बढ़ाने और अस्पताल में भर्ती होने का यह मुख्य कारण है।'

विशेषज्ञों ने कहा कि इस बात के साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि यह कोरोना के अन्य वैरिएंट की तुलना में पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को अधिक दर से संक्रमित करने में सक्षम है। विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि डेल्टा वैरिएंट कोरोना वायरस को तेजी से फैला सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि 'इस समय दुनिया के लिए सबसे बड़ा जोखिम केवल डेल्टा है।' माइक्रोबायोलॉजिस्ट शेरोन पीकॉक ने कहा, 'ब्रिटेन में जो लोग कोरोना वायरस वैरिएंट के जीनोम सिक्वेंसिंग में जुटे हैं उन लोगों का कहना है कि डेल्टा अभी तक का सबसे योग्य और सबसे तेज वैरिएंट है।' उन्होंने कहा कि वायरस लगातार म्यूटेशन के माध्यम से विकसित होते हैं, इसके नए प्रकार उत्पन्न होते हैं, और कभी-कभी ये असली से ज्यादा खतरनाक होते हैं।

यूरोप में तबाही मचा रहा डेल्टा वैरिएंट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी सोमवार को चेतावनी दी कि डेल्टा अब यूरोप के अधिकांश हिस्सों में कोविड-19 का प्रमुख वैरिएंट है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) के साथ, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट को और फैलने से रोकने के लिए प्रयासों को मजबूत किया जाना चाहिए।

डब्ल्यूएचओ के यूरोप के रीजनल ऑफिस (डब्ल्यूएचओ/यूरोप) के अनुसार, 28 जून और 11 जुलाई के बीच की अवधि के डाटा को पढ़कर पता चलता है कि डेल्टा 28 यूरोपीय देशों में से कम से कम 19 में कोरोना का प्रमुख वैरिएंट है। इन 19 देशों में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों में पाए गए डेल्टा वैरिएंट का औसत 68.3 प्रतिशत था।


इसकी तुलना में, पहले का प्रमुख अल्फा वैरिएंट सिर्फ 22.3 प्रतिशत सैंपल्स में पाया गया था। इससे यह पता चलता है कि डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट को पीछे कर चुका है और यूरोप में अधिक तबाही मचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed