फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greta Thunberg Trolls US President Donald Trump With His Own Words

US Election: ग्रेटा ने ट्रंप को दिया उन्हीं की भाषा में जवाब, लिखा, 'चिल डोनाल्ड चिल'

Fri, 06 Nov 2020 07:15 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Greta Thunberg Trolls US President Donald Trump With His Own Words
डोनाल्ड ट्रंप और ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई (फाइल)

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गहमागहमी के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। डोनाल्ड ट्रंप लगातार मतगणना रोकने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला भी किया है। वहीं, इसी बीच 17 साल की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्रंप को उन्हीं की भाषा में सलाह दी है।  

विज्ञापन


जैसा कि कहा जाता है कि हर कार्य का एक समय होता है। ग्रेटा ने इस सूक्ति को अपनाते हुए इस जवाब के लिए 11 महीने का इंतजार किया और जिन परिस्थितियों में उन्होंने ट्रंप को आड़े हाथों लिया है, इससे बेहतर परिस्थिति की कल्पना नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन



बता दें कि साल 2019 में जब ग्रेटा को टाइम्स मैगजीन के 'पर्सन ऑफ दि इयर' नामित किया था, तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रेटा का मजाक उड़ाया था। अब ग्रेटा ने, अमेरिकी चुनाव में फर्जी मतगणना के आरोप के लेकर ट्रंप के उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बंदूक ट्रंप की ओर मोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटा थनबर्ग ने ट्रंप के मतगणना रोकने की मांग करने वाले एक ट्वीट पर लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप को अपने क्रोध पर नियंत्रण के लिए काम करना चाहिए, इसके बाद उन्हें किसी दोस्त के साथ एक पुरानी फिल्म देखने जाना चाहिए। चिल डोनाल्ड, चिल!' ट्रंप ने इस ट्वीट में लिखा था, 'मतगणना रोको!'
 


ग्रेटा का यह ट्वीट बिल्कुल वैसा ही था जैसा ट्रंप ने 2019 में ग्रेटा को लेकर लिखा था। करीब 17 घंटे पहले किए गए इस ट्वीट को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 35 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। इसके साथ ही इस ट्वीट को साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed