{"_id":"5ddb2e3b8ebc3e547b5e834e","slug":"grenade-attack-on-un-vehicle-in-kabul-one-foreigner-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल में यूएन के वाहन पर ग्रेनेड हमला, एक विदेशी की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
काबुल में यूएन के वाहन पर ग्रेनेड हमला, एक विदेशी की मौत
Mon, 25 Nov 2019 06:58 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
bomb blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक वाहन पर काबुल में रविवार को हुए ग्रेनेड हमले से एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, हमला उस सड़क पर किया गया, जिसका उपयोग रोजाना यूएन के वाहनों द्वारा सेंट्रल काबुल और राजधानी के बाहर स्थित संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालय के बीच कर्मचारियों की अदला-बदली के लिए किया जाता है। देर रात तक हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली थी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि यूएन वाहन पर हैंड ग्रेनेड से शाम को करीब 6.20 बजे हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घायल होने वाले पांच लोगों में से दो अफगानिस्तान के ही निवासी थे। अन्य तीनों घायलों और मारे गए विदेशी नागरिक की नागरिकता का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
यूएन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं दिया। हमले को तब अंजाम दिया गया है, जब हालिया महीनों में बेहद अशांत रहे काबुल में पिछले कुछ समय से शांति बनी हुई थी।
विज्ञापन