{"_id":"5e6c396b8ebc3ea4eb111a64","slug":"greece-first-woman-president-sworn-in-empty-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति ने खाली संसद में ली शपथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति ने खाली संसद में ली शपथ
Sat, 14 Mar 2020 07:28 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 14 Mar 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति कातेरीना केल्लापोउलो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति कातेरीना केल्लापोउलो ने शुक्रवार को पद की शपथ ली। हालांकि कोरोना वायरस के चलते कातेरीना का शपथ ग्रहण लगभग खाली संसद में हुआ। इस अवसर पर कुछ ही सांसद व पत्रकार मौजूद थे। सरकारी टीवी चैनल पर समारोह लाइव दिखाया गया। बता दें कि जनवरी में 33 की तुलना में 261 सांसदों ने कातेरीना के पक्ष में मतदान किया था।
विज्ञापन
ग्रीस में वरिष्ठ पदों पर महिलाओं की संख्या बेहद कम है। ऐसे में कातेरीना का राष्ट्रपति चुना जाना ग्रीस के इतिहास में दर्ज हो गया है। कातेरीना इससे पहले हाईकोर्ट की जज रह चुकी हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश में स्कूल, विश्वविद्यालय, सिनेमा, थियेटर, जिम और क्लब बंद हैं। देश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित 117 लोगों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
कातेरीना ने प्रोकोपिस पावलोपोलस की जगह ली है। उन्हें संसद में विपक्षी दल के सांसदों का भी वोट हासिल हुआ है। विपक्षी दलों ने इस चुनाव में उनका समर्थन किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह काउंसिल ऑफ स्टेट ऑफ ग्रीस की पहली महिला प्रमुख भी हो गई हैं। वह कमांडर इन चीफ भी बन गई हैं, जो एक औपचारिक पद है।
विज्ञापन
ग्रीस में राष्ट्रपति सरकारों और कानूनों को मंजूरी देते हैं। साथ ही सरकार के साथ मिलकर युद्ध की घोषणा करने की शक्ति भी उनके पास होती है। 64 साल की कातेरीना ग्रीस की शीर्ष प्रशासनिक अदालत की अध्यक्ष भी होंगी।