फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   great planetary alignment 2025 an astronomical event for astronomers and stargazers

Planets Alignment: आसमान में दिखने वाली अद्भुत खगोलीय घटना, कतार में दिखेंगे छह ग्रह; जानिए कब और कैसे देखें

Tue, 21 Jan 2025 10:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jan 2025 10:14 PM IST
सार

Planets Alignment: आसमान में एक दिलचस्प घटना होने जा रही है, जिसमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून और अरुण ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ये सभी ग्रह एक-दूसरे से लाखों किलोमीटर दूर होने के बावजूद आसमान में एक जगह दिखेंगे।

विज्ञापन
great planetary alignment 2025 an astronomical event for astronomers and stargazers
आसमान में छह ग्रहों का होगा मिलन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें छह ग्रह एक साथ नजर आएंगे। यह घटना दुनियाभर के आसमान प्रेमियों के लिए खास होगी। इस दौरान शनि और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के करीब आएंगे। पिछले हफ्ते भी शनि और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन इस बार यह और भी दिलचस्प घटना होगी। 

विज्ञापन


इस घटना में शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून और अरुण ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ये सभी ग्रह एक-दूसरे से लाखों किलोमीटर दूर होने के बावजूद आसमान में एक जगह दिखेंगे। यह मिलन पृथ्वी की कक्षा के कारण हो रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि इस महीने मंगल ग्रह ने विपरीत स्थिति हासिल की है। जिसका मतलब है कि मंगल, सूर्य के विपरीत पृथ्वी के पास है, जिससे वह और भी चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कब और कहा देख सकते हैं?
यह खगोलीय घटना 21 जनवरी से शुरू होगी। इस घटना को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के करीब 45 मिनट बाद होगा। यह मिलन तीन घंटे तक चलेगा, जब तक शुक्र और शनि ग्रह क्षितिज से नीचे नहीं चले जाते। नासा के मुताबिक, अंधेरे के बाद शुक्र और शनि दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे। बृहस्पति आकाश के ऊपर चमकेगा और मंगल पूर्व दिशा में दिखाई देगा। 

 
भारत में कब और कैसे देखें?
जी हां, यह घटना भारत में भी देखी जा सकती है। अगर मौसम ठीक रहा तो अधिकांश शहरों से इसे देखा जा सकेगा। शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना दूरबीन के भी देखा जा सकता है। हालांकि, नेप्च्यून और अरुण ग्रह को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि ये ग्रह हल्के और फीके होते हैं। 
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed