फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Grandmother killed four-year-old grand daughter by drinking alcohol

अमेरिका: दादी का खौफनाक कारनामा, चार साल की बच्ची को शराब पिलाकर मार डाला 

Tue, 26 Apr 2022 05:12 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना Published by: Amit Mandal Updated Tue, 26 Apr 2022 05:12 PM IST
सार

रौक्सेन की इस खौफनाक हरकत को बच्ची की मां काजाह (28) चुपचाप खड़े होकर देखती रही। इसके कारण रौक्सेन के साथ काजाह पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Grandmother killed four-year-old grand daughter by drinking alcohol
Roxane killed grand daughter - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के लुइसियाना में चार साल की एक बच्ची को शराब पिलाकर मारने का मामला सामने आया है। मौत के मामले में उसकी दादी और मां पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। दादी पर आरोप है कि उसने सजा के तौर पर बच्ची को जबरन आधी बोतल शराब पिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। इस दौरान बच्ची की मां ये सब होते हुए चुपचाप देखती रही। 

विज्ञापन


दादी ने नातिन को जबरन शराब पिलाई 
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लुइसियाना में रहने वाली 53 साल की आरोपी महिला का नाम रौक्सेन (बच्ची की दादी) है। रौक्सेन पर आरोप है कि उसने चार साल की अपनी नातिन को अपनी आधी बोतल व्हिस्की जबरन पिला दी, जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई।  
विज्ञापन


रौक्सेन की इस खौफनाक हरकत को बच्ची की मां काजाह (28) चुपचाप खड़े होकर देखती रही। इसके कारण रौक्सेन के साथ काजाह पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को हुई इस घटना की जांच में पता चला है कि बच्ची के ब्लड में अल्कोहल का स्तर .068 था, जो 21 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए .08 की कानूनी सीमा से आठ गुना अधिक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का एक घूंट लेने पर दादी हुई नाराज
सूचना पर जब पुलिस रौक्सैन के घर पहुंची तो उन्होंने बच्ची को बेसुध पड़े पाया। पूछने पर बच्ची के भाई-बहनों ने बताया कि दादी नाराज थी क्योंकि बच्ची ने उनकी व्हिस्की का एक घूंट लिया था। इससे गुस्साई रौक्सेन ने सजा देने के लिए उसे फर्श पर घुटने टेकने और बोतल में बची आधी व्हिस्की को खत्म करने के लिए मजबूर किया। जबरन बच्ची को व्हिस्की पिलाने के बाद उसके ब्लड में अल्कोहल की मात्रा बढ़ गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed