{"_id":"5ddd915c8ebc3e5490744e87","slug":"gotabaya-rajapaksa-says-giving-hambantota-on-99-years-lease-to-china-was-a-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को 99 साल की लीज पर हंबनटोटा देना गलती: गोतबाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन को 99 साल की लीज पर हंबनटोटा देना गलती: गोतबाया
Wed, 27 Nov 2019 02:27 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hambantota Port
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने कहा कि हंबनटोटा बंदरगाह को 99 सालों के लिए चीन को लीज पर दिया जाना पिछली सरकार की गलती थी। इस समझौते पर दोबारा वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
निवेश के लिए कर्ज का छोटा हिस्सा देना अलग बात है, लेकिन रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण एक आर्थिक बंदरगाह को पूरी तरह दे देना गलत है। इस पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए था।
विज्ञापन
चीन ने श्रीलंका द्वारा कर्ज की भरपाई न करने पर 2017 में हंबनटोटा को अपने अधिकार में ले लिया था। राजपक्षे ने कहा कि वह श्रीलंका को एक तटस्थ राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। वह भारत-चीन के बीच शक्ति संघर्ष में आना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन