फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google Maps marks Kashmir outlines as disputed when seen from outside India

गूगल मैप में कश्मीर की सीमाओं को दर्शाया गया विवादित, हर देश के अनुसार बदल रही सीमा

Sat, 15 Feb 2020 05:05 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 15 Feb 2020 05:05 PM IST
सार

गूगल मैप ने दुनिया की सीमाओं को इस प्रकार प्रदर्शित किया है कि जिस भी देश से जो भी उपयोगकर्ता इसका प्रयोग करें, उसे उसके देश के कानूनों के आधार पर लोकेशन दिखाई देगी।

विज्ञापन
Google Maps marks Kashmir outlines as disputed when seen from outside India
कश्मीर - फोटो : google maps

विस्तार

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, भारत के अलावा किसी भी दूसरे देश से गूगल मैप में कश्मीर को देखने पर इसकी सीमा एक बिंदीनुमा सीमा के तौर पर दिखाई देती है। इस बिंदीनुमा सीमा को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीमा विवाद के रूप में दर्शाया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गूगल मैप का प्रयोग करने वह कश्मीर की सीमाओं पूरी तरह से भारत के नियंत्रण में दिखाता है। वहीं, दुनिया के अन्य हिस्सों से जब कश्मीर की सीमाओं को देखा जाता है तो यह विवादित सीमा को बिंदुनाम दर्शाता है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान से देखने पर कश्मीर एक विवादित जगह नजर आता है, वहीं जब इसे भारत से देखा जाता है तो यह भारत के हिस्से के रूप में दिखाई देता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल मैप्स आपके द्वारा खोजे जा रहे क्षेत्र की विवादित सीमाओं को आपके रहने वाले देश के कानूनों के आधार पर बदलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जब गूगल के प्रवक्ता से इस बारे में बात की गई तो, उन्होंने कहा कि गूगल के पास विवादित क्षेत्रों को दर्शाने के लिए एक सुसंगत और वैश्विक नीति है। यह क्षेत्रों पर दावा करने वाले देशों के आधार पर लोकेशन को प्रदर्शित करता है। 

प्रवक्ता ने कहा कि यह किसी भी पक्ष द्वारा उठाए गए पद का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय डोमेन वाले उत्पादों जैसे maps.google.co.in को स्थानीय कर दिया गया है, जिसमें स्थानीय कानूनों के अनुसार देश की स्थिति को दर्शाया गया है।


उन्होंने कहा कि हम अपने उपयोगकर्ताओं को सबसे समृद्ध, सबसे अद्यतित और सटीक मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने प्रदाताओं से मिले डाटा के आधार पर बॉर्डर अपडेट करते हैं क्योंकि इससे आधिकारिक स्रोतों या भू राजनीतिक स्थितियों में बदलाव के बारे में नए या अधिक सटीक डाटा उपलब्ध हो जाता है। जैसा कि हमने 2014 में तेलंगाना राज्य के लिए किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed