फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google laid off hundreds of employees news update

Google: साल भर बाद गूगल ने सैकड़ों कर्मियों को निकाला, पहले भी 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से कर चुका है बाहर

Fri, 12 Jan 2024 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 Jan 2024 06:31 AM IST
सार

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी से खासतौर वे कर्मचारियों प्रभावित हुए हैं, जो गूगल के वॉइस बेस्ड गूगल असिस्टेंट और ऑगमेंटेड रियलिटी हार्डवेयर टीम से जुड़े हैं। गूगल ने सेंट्रल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन से भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की है।

विज्ञापन
Google laid off hundreds of employees news update
Google Android - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गूगल ने साल की शुरुआत में ही सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। खबरों में दावा किया गया है कि कम से कम 1000 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अब इन कर्मचारियों की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगी। पिछले साल जनवरी में भी गूगल ने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया था। हालांकि, गूगल का कहना है कि यह फैसला नियमित कटौती का हिस्सा है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी से खासतौर वे कर्मचारियों प्रभावित हुए हैं, जो गूगल के वॉइस बेस्ड गूगल असिस्टेंट और ऑगमेंटेड रियलिटी हार्डवेयर टीम से जुड़े हैं। गूगल ने सेंट्रल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन से भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की है। गूगल ने इस संबंध में कहा है कि 2023 की दूसरी छमाही के दौरान कई टीमों के अधिक कुशल बनने में हुए बदलावों के चलते कुछ पदों को समाप्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन

जता दी थी कार्यबल में छह फीसदी कटौती की आशंका
गूगल की इस ताजा छंटनी को लेकर सबसे पहली रिपोर्ट सीमफॉर ने दी है, जिसके मुताबिक गूगल असिस्टेंट टीम में छंटनी के दायरे में आए कर्मचारियों को सूचना मिलनी शुरू हो गई है। इस कदम की अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन ने आलोचना की है। यूनियन के मुताबिक गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के दुनियाभर में सितंबर 2023 तक 1,82,381 कर्मचारी थे। इसी दौरान अल्फाबेट ने एलान किया था कि कंपनी अपने कार्यबल में 6 फीसदी की कटौती करेगी, जिससे करीब 12 हजार लोगों की नौकरी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

260 करोड़ डॉलर का लग सकता है जुर्माना
प्रतिस्पर्धा कानून उल्लंघन के मामले में यूरोपीय संघ ने शीर्ष कोर्ट को गूगल से 260 करोड़ डॉलर का जुर्माना वसूलने की सलाह दी है। नियामकों ने पाया कि गूगल ने खरीदारी की सिफारिशों को खोज नतीजों में प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपनी प्रभावी स्थिति का अवैध लाभ लिया है। महाधिवक्ता जूलियन कोकोट ने जुर्माने के विरुद्ध दायर गूगल की याचिका खारिज करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed