फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google: Google bans many malicious domains linked to India, the matter is related to Hack for Hire group

Google : गूगल ने भारत से जुड़े दुर्भावनापूर्ण कई डोमेन पर लगाया प्रतिबंध, 'हैक फॉर हायर' समूह से जुड़ा है मामला

Sun, 03 Jul 2022 01:35 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 03 Jul 2022 01:35 AM IST
सार

भारत के साथ ही गूगल ने रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी हैक फॉर हायर समूह के बारे में जानकारी दी है। इनके फिशिंग मेसेज का निशाना सरकारी या जीमेल खाते होते थे। वह उनका उपयोग उपयोगकर्ता का सिस्टम हैक करने और उस पर पूरा नियंत्रण पाने में कर सकते थे।

विज्ञापन
Google: Google bans many malicious domains linked to India, the matter is related to Hack for Hire group
google new - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिकी तकनीकी दिग्गज गूगल के खतरा विश्लेषण समूह (टीएजी) ने भारत से जुड़े दुर्भावनापूर्ण एक दर्जन से ज्यादा डोमेन और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया है। हैक फॉर हायर (पैसे लेकर वेबसाइट या कंप्यूटर हैक करना) समूह इनका इस्तेमाल कर दुनियाभर में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहे थे।

विज्ञापन


उपयोगकर्ताओं को खतरे की जानकारी देने के लिए कंपनी ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट प्रकाशित की थी। इसमें इन सभी प्रतिबंधित डोमेन लिंक की लिस्ट दी गई थी, जिनका उपयोग कर कंप्यूटर/लैपटॉप में जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर डाले जाते थे। इनमें वेबसाइट या एप का फर्जी लॉगिन पेज दिखाई देता था। 
विज्ञापन


ब्लॉग में कहा गया था, गूगल और अपने उपयोगकर्ताओं को गंभीर खतरों से बचाने के लिए हम यह विश्लेषण प्रकाशित कर रहे हैं। इनमें सरकार समर्थित हमलावर, वाणिज्यिक निगरानी करने वाले और गंभीर अपराध करने वाले शामिल हैं। हम हैक फॉर हायर कहे जाने वाले उन लोगों की जानकारी दे रहे हैं, जिनका ध्यान आपके खातों की जानकारी निकालने और डाटा को सेवा के रूप में बेचने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुपचुप हैकर को मिल जाती थी उपयोगकर्ता की जानकारी
जब भी कोई उपयोगकर्ता इन डोमेन पर अपनी लॉगिन डिटेल भरता तो वह गुपचुप हैकर तक पहुंच जाती थी। वह उनका उपयोग उपयोगकर्ता का सिस्टम हैक करने और उस पर पूरा नियंत्रण पाने में कर सकता था। इन फिशिंग मेसेज का निशाना सरकारी या जीमेल खाते होते थे। भारत के साथ ही गूगल ने रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी हैक फॉर हायर समूह के बारे में जानकारी दी है।

भ्रमित करना है कार्यप्रणाली का अंग
ऑनलाइन ठगी या जासूसी के काम में लगे अपराधियों का काम मुख्यत: कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं को भ्रमित करना होता है। कई बार लोगों के सामने उनके ईमेल खाते वाला नकली पेज बना दिया जाता है तो कई बार बैंक के नाम वाला नकली पेज दिखता है। इस पर कोई व्यक्ति अपना खाता नंबर और पासवर्ड डालता है तो वह अपराधी के पास पहुंच जाता है। कई बार कंप्यूटर में मालवेयर डाल दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed