{"_id":"60ecec5c8ebc3ec84762b971","slug":"google-ceo-sundar-pichai-says-free-open-internet-under-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर पिचाई बोले: मुक्त व खुले इंटरनेट पर दुनिया भर में हमले हो रहे ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुंदर पिचाई बोले: मुक्त व खुले इंटरनेट पर दुनिया भर में हमले हो रहे
Tue, 13 Jul 2021 06:59 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:59 AM IST
सार
- सुंदर पिचाई ने कहा कि अगले पच्चीस साल में दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।
विज्ञापन
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि स्वतंत्र और खुले इंटरनेट पर दुनियाभर में हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई देश सूचना के प्रवाह को बाधित कर रहे हैं और इस मॉडल को कई बार हल्के में लिया गया है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया स्थित गूगल के मुख्यालय में एक साक्षात्कार में पिचाई ने इंटरनेट पर वैश्विक हमले सहित कई मुद्दों पर खुल कर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगले पच्चीस साल में दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।
विज्ञापन
चेन्नई में पले-बढ़े 49 वर्षीय पिचाई ने कर, निजता और डाटा संबंधी विवादास्पद मुद्दों पर भी बात की। निगरानी आधारित चीनी इंटरनेट मॉडल पर पिचाई ने हालांकि चीन का नाम लिए बिना कहा कि मुक्त एवं खुले इंटरनेट पर हमले किए जा रहे हैं। हमारा कोई भी बड़ा उत्पाद एवं सेवा चीन में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
कर विवाद पर पिचाई ने कहा, हम दुनिया के सबसे बड़े करदाताओं में से एक हैं। यदि आप पिछले दशक का औसत देखें, तो हमने 20 फीसदी से ज्यादा कर का भुगतान किया है। अमेरिका में हम एक बड़े हिस्से के रूप में कर का भुगतान करते हैं।
मैं अमेरिकी नागरिक, पर मेरी रगों में है भारत
अपनी जड़ों के बारे में पूछे जाने पर पिचाई ने कहा, मैं बेशक अमेरिकी नागरिक हूं, लेकिन मेरी रगों में भारत है। तो यह महत्वपूर्ण है कि मैं कौन हूं। उन्होंने कहा, मैं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को बेहद गंभीर तकनीकी मानता हूं, जिसे इंसान विकसित करेगा और उस पर काम करेगा।