{"_id":"5de702b48ebc3e548b2b1034","slug":"google-ceo-sundar-pichai-named-as-ceo-of-the-parent-company-alphabet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ बने सुंदर पिचाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ बने सुंदर पिचाई
Wed, 04 Dec 2019 06:20 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 04 Dec 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
सुंदर पिचाई
टेक दिग्गज गूगल ने मंगलवार को भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को अपनी मूल कंपनी अल्फाबेट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। पिचाई से पहले यह जिम्मेदारी सर्गी ब्रिन के पास थी।
विज्ञापन
अल्फाबेट की स्थापना साल 2015 में 'कंपनियों को समूह' के रूप में की गई थी। यह गूगल को को उन प्रतिष्ठानों जैसे, वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता), से अलग करती है जो इसके मूल व्यवसाय नहीं हैं।
विज्ञापन
गूगल के सहसंस्थापक लैरी पेज और अल्फाबेट के सीईऔ व प्रेसीडेंट ब्रिन कंपनी में सहसंस्थापक, शेयरधारक और अल्फाबेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में बने रहेंगे। दूसरी ओर पिचाई अब गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ बन गए हैं।
विज्ञापन