फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gold Mine collapsed in Mali Several People killed World updates in hindi

World Updates: सोने की खदान ढहने से माली में 70 मजदूरों की मौत, सऊदी अरब में खुलेगा शराब का पहला स्टोर

Thu, 25 Jan 2024 02:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 Jan 2024 02:11 AM IST
सार

माली के खनन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे पर गहरा खेद व्यक्त किया है। मंत्रालय ने आस-पास के लोगों से सुरक्षा के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Gold Mine collapsed in Mali Several People killed World updates in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

माली में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सोने की एक खदान ढहने के कारण हुआ है। अब तक 70 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। हालांकि, रेस्क्यू दल के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और खदान की तलाशी कर रहे हैं। माली के राष्ट्रीय भूविज्ञान और खनन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी करीम बर्थे ने हादसे की पुष्टि की है। दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी कौलिकोरो के कंगाबा जिले की है।

विज्ञापन


माली के खनन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे पर गहरा खेद व्यक्त किया है। मंत्रालय ने आस-पास के लोगों से सुरक्षा के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। बर्थे ने कहा कि अब आगे कभी ऐसी घटना न हो, इसके लिए राज्य को कारीगरों की सुरक्षा व्यवस्था पर काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


गैर मुस्लिम राजनयिकों के लिए पहला शराब स्टोर खोलेगा सऊदी अरब
सऊदी अरब शराब का अपना पहला स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है। यह स्टोर गैर-मुस्लिम राजनयिकों के लिए होगा। ग्राहकों को मोबाइल ऐप के के जरिये पंजीकरण करना होगा। विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस कोड मिलने के बाद उनके लिए एक मासिक कोटा तय किया जाएगा। नया स्टोर रियाद के राजनयिक क्वार्टर में होगा। इस इलाके में कई दूतावास हैं, जहां राजनयिक रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अन्य गैर- मुस्लिम प्रवासियों को भी शराब मिलेगी की नहीं। सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं। लेकिन उनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं। बहुत कम संख्या में अन्य संप्रदाय के प्रवासी रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में ठेका के खुलने की उम्मीद है। विशेषज्ञ इसे अर्थव्यवस्था की मजबूती के रूप में देख रहे हैं।

ब्रिटिश विदेश मंत्री से मिले नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को यरुशलम में ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड कैमरन से मुलाकात की। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से मुलाकात को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, इस्राइली विदेश मंत्री काट्ज भी कैमरन से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ब्रिटेन के विदेश मंत्री को इस्राइल का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम उन्हें साफ करेंगे कि हम बुराई के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में हैं। हमास जब तक सभी बंधकों को मुक्त नहीं कर देता, तब तक इस्राइल हमास के खिलाफ हमले करते रहेगा।

उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागीं कई मिसाइलें : दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने उसके पश्चिमी तट के समीप समुद्र में कई क्रूज मिसाइल दागी हैं। इस बीच, वाणिज्यिक उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग में दक्षिण कोरिया के साथ सुलह का प्रतीक 'विशाल तोरण' गिरा दिया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने पिछले हफ्ते इस स्मारक को 'आंख का कांटा' करार दिया था और उसे गिराने का आह्वान किया था। 

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 3 युवा वैज्ञानिकों को मिली मान्यता मेहुल, राहुल, तन्मय
ब्रिटेन में युवा वैज्ञानिकों के एक प्रतिष्ठित पुरस्कार को नामित 9 वैज्ञानिकों में 3 भारतवंशी शोधकर्ता प्रोफेसर राहुल आर. नायर, मेहुल मलिक और तन्मय भारत शामिल हैं। ये वैज्ञानिक विज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें 4.80 लाख पाउंड का अनुदान मिलेगा। सभी नौ वैज्ञानिकों को 27 फरवरी को लंदन में एक ब्लैक-टाई गाला डिनर और पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

अमेरिका के इराक में ईरान समर्थित ठिकानों पर हमले
अमेरिकी मध्य कमांड ने कहा है कि सेना ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह के ठिकानों पर हमले किए। उसने कहा, ये हमले इराक में कताइब हिजबुल्लाह (केएच) और अन्य ईरान-संबद्ध समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तीन ठिकानों पर किए गए।

भारत अब विश्व के लिए पैदा कर रहा है अवसर
ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त सुजीत घोष ने ब्रिटेन से आग्रह किया है कि वे नई दिल्ली को लेकर अपने पुराने नजरिए को त्याग दें। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली अब जैसा है, उसे उसी रूप में देखें। इंडिया ग्लोबल फोरम द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत-यूके संंबंधों, डिजिटल अर्थव्यवस्था और भारत में अवसरों के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपने लोगों के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए भी अवसर पैदा कर रहा है। अब समय आ चुका है कि ब्रिटेन में रहने वाले हमारे मित्र अपनी पुरानी सोच को छोड़ दें और भारत को अब वास्तिवक रूप में ही देखें।


पहली बार जीन थेरेपी से खत्म हो गया 11 साल के बच्चे का बहरापन
अमेरिका में पहली बार जीन थेरेपी की मदद से 11 वर्षीय ऐसाम दाम का बहरापन पूरी तरह से ठीक हो गया। दरअसल, बच्चे की जीन दुर्लभता के कारण वह बचपन से सुनने में अक्षम था। अमेरिका के पेंसिलवेनिया शहर में फिलाडेल्फिया के बाल रोग अस्पताल ने बच्चे का इलाज किया। अस्पताल ने कहा कि यह सफलता दुनियाभर के उन मरीजों के लिए मील का पत्थर है जो जेनेटिक म्यूटेशंस के कारण सुनने की क्षमता खो देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed