फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   gold mine collapse several people died, injured in Mali

Mali: माली में सोने की खदान ढहने से 42 की मौत, कई घायल; पश्चिम अफ्रीकी देश में साल का दूसरा सबसे बड़ा हादसा

Sun, 16 Feb 2025 06:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Feb 2025 06:10 PM IST
सार

Mali: माली के पूर्वी क्षेत्र में एक सोने की खदान के ढहने से 42 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह इस साल माली में हुआ दूसरा बड़ा हादसा है।

विज्ञापन
gold mine collapse several people died, injured in Mali
खनन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माली के पूर्वी क्षेत्र में एक सोने की खदान ढहने से 42 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा केनिएबा जिले में हुआ। माली के मीडिया और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह इस साल माली में हुआ दूसरा सबसे बड़ा हादसा है। यह पश्चिम अफ्रीका में फ्रांसीसी भाषा बोलने वाले देशों में से एक है और अफ्रीका के शीर्ष तीन सोना उत्पादक देशों में से एक है। शनिवार की रात (स्थानीय समयानुसार) माली के टेलीविजन चैनल ने बिलाली कोटो नामक स्थान पर खदान के ढहने की सूचना दी। इसमें 42 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर दी गई। 
विज्ञापन


खदान की कानूनी स्थिति की भी जांच कर रहे अधिकारी
केनिएबा के क्षेत्रीय अधिकारी मोहम्मद डिको ने एसोसिएटेड प्रेस से हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, 42 लोगों की मौत का आंकड़ा सही है। समुदाय के नेता फलाय सिसोको ने बताया कि यह हादसा शनिवार को हुआ और चीनी नागरिकों द्वारा संचालित खदान में भूस्खलन हुआ। डिको ने कहा कि अधिकारी अभी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह खदान कानूनी रूप से संचालित हो रही थी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने हादसे में गई थी 70 लोगों की जान
इससे पहले 29 जनवरी को दक्षिणी माली के कूलिकोरो इलाके में एक भूस्खलन की घटना में कई सोने के खनिकों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं। पिछले साल जनवरी में बमाको के पास एक अवैध सोने की खान ढहने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसको लेकर चिंता जताई जा रही है कि हाल के वर्षों में उत्तरी माली में अनियमित खनन से सक्रिय चरमपंथियों को लाभ हो सकता है। 


अमेरिकी व्यापार विभाग के मुताबिक, सोना माली से निर्यात होने वाली सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है, जो 2021 में देश के कुल निर्यात का 80 फीसदी से ज्यादा था। माली की दस फीसदी से अधिक आबादी अपनी आजीविका के लिए खनन क्षेत्र पर निर्भर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed