फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Girlfriend keeps Facetime on even in the office to keep an eye on her boyfriend for 12 hours at California US

ये कैसी गर्लफ्रेंड: ऑफिस में भी नहीं छोड़ती है ब्यॉयफ्रेंड को, 12 घंटे तक करती है वीडियो कॉल पर करती है कुछ ऐसा, जानकर हैरान रह जाएंगे 

Fri, 24 Dec 2021 02:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Dec 2021 02:33 PM IST
सार

कैलिफोर्निया के फ्रेसनों में रहने वाली इस जोड़ी की कहानी टिकटॉक पर काफी वायरल हो रही है। लड़की का नाम नेला है तो लड़के का नाम जोस मैसियस है। 

विज्ञापन
Girlfriend keeps Facetime on even in the office to keep an eye on her boyfriend for 12 hours at California US
नेला और जोस मैसियस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्यार में अक्सर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे पर शक कर बैठते हैं और इस शक की कोई सीमा भी नहीं होती, लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक लड़की ने तो सारी हदों को पार कर दिया है। अपने ब्वॉयफ्रेंड की सभी हरकतें देखने के लिए वह उसे ऑफिस में भी नहीं छोड़ती है, नजर रखने के लिए वह 12 घंटे ब्वॉयफ्रेंड का फेसटाइम ऑनलाइन रखती है।  

विज्ञापन


टिकटॉक पर वायरल हो रही दोनों की कहानी
टिकटॉक पर दोनों की कहानी वायरल हो रही है। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, जितनी देर ब्वॉयफ्रेंड ऑफिस में शिफ्ट में रहता है। गर्लफ्रेंड उस पर नजर रखती है, वह उसका फेसटाइम एप पर वीडियो ऑन करके रखती है। इस दौरान वह अपने ब्वॉयफ्रेंड की हरकतें देखती है कि वह किस समय क्या कर रहा है। ब्वॉयफ्रेंड अमेजन के वेयरहाउस में काम करता है। 
विज्ञापन

तो इसलिए करती है ऐसा 
गर्लफ्रेंड नेला का कहना है कि वह ऐसा इसलिए नहीं करती कि उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड पर विश्वास नहीं है। वह वीडियो कॉल इसलिए ऑन करके रखवाती है क्योंकि उसे दूसरी लड़कियों पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। टिकटॉक पर कई यूजर्स ने इस रिलेशनशिप को असामान्य बताया है और कहा है कि ब्वॉयफ्रेंड को इस रिलेशनशिप से अलग हो जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed