फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ghazala Hashmi munni elected Virginia First Muslim State Senator

दो साल पहले 'मुन्नी' को अमेरिका से बाहर किए जाने का डर था, आज रच दिया ये इतिहास

Thu, 07 Nov 2019 06:58 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Thu, 07 Nov 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ghazala Hashmi munni elected Virginia First Muslim State Senator
गजाला हाशमी - फोटो : Ghazala Hashmi Website

दो साल पहले 55 वर्षीय गजाला हाशमी को अमेरिका से बाहर निकाले जाने का डर सताने लगा था। 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक घोषणा कर दी कि वह कुछ मुस्लिम देशों के शरणार्थियों पर बैन लगाने वाले हैं। 

विज्ञापन


वह सोचने को मजबूर हो गईं कि आखिर जिस देश में पूरा जीवन बिताया, क्या उसी देश को छोड़कर जाना पड़ेगा? मगर उनकी सभी शंकाएं मंगलवार को दूर हो गईं। अमेरिका के वर्जिनिया प्रांत में जनता ने उन्हें पहली मुस्लिम महिला सीनेटर के रूप में चुना है। 

विज्ञापन

चार साल की उम्र में भारत छोड़ा : 

गजाला हाशमी भारत के हैदराबाद में पैदा हुईं थीं, लेकिन चार साल की उम्र में वह अमेरिका आ गई थीं। बचपन में उन्हें परिवार वाले 'मुन्नी' कहकर बुलाते थे। उन्होंने चुनावों में बड़ा उलटफेर करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के ग्लेन स्टुअर्टवेंट को मात दे दी। उनकी जीत की वजह से पहली बार डेमोक्रेट्स सत्ता में आ पाए हैं। गजाला ने जॉर्जिया दक्षिणी विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल करने के बाद इमोरी यूनिवर्सिटी से उन्होंने पीएचडी किया था। 1991 में हाशमी और उनके पति अजहर रिचमंड में शिफ्ट हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर जीते चुनाव : 

साहित्य की पूर्व प्रोफेसर और सामुदायिक कॉलेज की प्रशासक गजाला हाशमी ने चुनावों में शिक्षा, बंदूकों पर नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने को मुद्दा बनाया। वर्जिनिया की पहली मुस्लिम महिला सीनेटर बनने से वह खुश हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'अमेरिका के मुस्लिम भी अन्य मुस्लिमों की तरह ही हैं।' साल 2016 से 300 से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार चुनावों में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। इनमें करीब 100 महिला उम्मीदवार थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed